Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के सेंगोले में हुए एक भीषण सड़क हादसे 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग जख्मी हैं। शोलापुर जिले के कस्बे में हुए हादसे का शिकार हुए लोग धार्मिक यात्रा पर थे। वो कोल्हापुर से पंधारपुर जा रहे थे। ये हादसा सोमवार (31 अक्टूबर) की शाम को तब हुआ जब एक तेज रफ्तार से निकल रही कार के उनके जुलूस से टकरा गई। इस हादसे में सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मुंबई से करीब 390 किलोमीटर दूर संगोला शहर के पास शाम करीब 6.45 बजे हुई।
अधिकारी ने आगे बताया कि समूह ने तीन दिन पहले कोल्हापुर से चलना शुरू किया था और जैसे ही वे संगोला पहुंचे, एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी जाहिर तौर पर चालक के नियंत्रण खो देने के बाद ये हादसा हुआ। अभी गुजरात के मोरबी में हुए हादसे से देश उबर भी नहीं पाया था कि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में ये सड़क हादसा हो गया।
मोरबी हादसे से उबरा नहीं था देश कि महाराष्ट्र में हुआ ये एक्सीडेंट
इसके पहले रविवार (30 अक्टूबर) को गुजरात के मोरबी में मच्छू नदी पर बना झूला पुल टूट जाने की वजह से बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में लगभग 150 लोगों की जान गई है। मोरबी में इस पुल से लोग छठ पूजा के लिए इकट्ठा हुए थे तभी अचानक से ये हादसा हुआ। हादसे के पीछे की वजह के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विपक्ष के नेता इसे गुजरात चुनाव से जोड़कर पेश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद पीएम मोदी के एक वीडियो में 2016 का भाषण है। उस समय बंगाल चुनाव होना था। वहां सड़क पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिर पड़ा था। मोदी ने कहा था कि ये एक्ट ऑफ फ्राड है। अब गुजरात में भी चुनाव है और मोरबी हादसे पर विपक्ष हमलावर होने लगा है। मोदी के पुराने वीडियो को शेयर कर उन पर तंज कसे जा रहे हैं।