दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर खालिस्तान के झंडा मिलने पर निशाना साधा है। मनीष सिसोदिया ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि “पूरी भाजपा एक गुंडे को बचाने में लगी है और उधर खालिस्तानी झंडे लगाकर चले गए। जो सरकार विधानसभा ना बचा पाए, वो जनता को कैसे बचाएगी। ये हिमाचल की आबरू का मामला है, देश की सुरक्षा का मामला है। भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है।”

इसके साथ उन्होंने अलगा ट्वीट करते हुए कहा कि “बेहद कड़ी सुरक्षा वाले हिमाचल विधासभा भवन पर खालिस्तान झंडा सुरक्षा की बहुत बड़ी नाकामी है। हिमाचल के मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए या फिर केंद्र सरकार को तुरंत जयराम ठाकुर सरकार को बर्खास्त करना चाहिए।”

विधानसभा भवन पर खालिस्तानी झंडा मिलने पर हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि खालिस्तान झंडा मिलने को बर्दास्त नहीं जा सकता है यह सीमा से बाहर है।आगे विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस पर कार्यवाही करे या हम और प्रदेश के सैकड़ों युवा सकड़ों पर उतर कर अपने तरीके से इन खालिस्तानियों को जवाब देंगे, फिर हम पर कोई केस दर्ज मत करना।

गौरतलब है कि आज सुबह हिमाचल प्रदेश विधानसभा भवन के मुख्यगेट पर खाली स्थान का झंडा मिलने से हड़कंप मच गया था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मुख्य द्वार के साथ आसपास लगे सभी झंडो को हटा लिया था। पूरे मामले पर कांगड़ा एक एसपी खुशाल शर्मा की ओर से कहा गया कि ये झंडे कल रात या आज सुबह-सुबह लगाए गए होंगे। हमने सभी झंडे हटा लिए हैं। यह पंजाब से आए पर्यटकों की हरकत हो सकती है। पूरे मामले पर केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

पूरी घटना की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निंदा करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच के आदेश दे दिए गए हैं और प्राथमिकी भी दर्ज हो गई है सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है।