Hilsa Assembly Election Result 2025: नालंदा लोकसभा के अंतर्गत आने वाली हिलसा विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार और सिटिंग विधायक कृष्णमुरारी शरण ने धमाकेदार जीत दर्ज कर ली है। कुल 29 राउंड की काउंटिंग खत्म होने के बाद कृष्णमुरारी शरण ने आरजेडी के शक्ति सिंह यादव को 16,012 वोटों के अंतर से मात दे दी है। कृष्णमुरारी को कुल 96,009 वोट प्राप्त हुए। वहीं शक्ति सिंह यादव 79,997 वोट मिले।

बता दें कि शुरुआती मतगणना में शक्ति सिंह यादव को बढ़त मिली थी। काफी राउंड की काउंटिंग के बाद शक्ति सिंह की वो बढ़त बरकरार थी, लेकिन बाद में पासा पलट गया। कृष्णमुरारी ने जो बढ़त हासिल की वो काउंटिंग खत्म होने तक बरकरार रही। यहां चुनाव पहले चरण के तहत 06 नवंबर का हुआ था।

हिलसा विधानसभा चुनाव परिणाम 2025

पार्टीप्रत्याशीवोट
जेडीयूकृष्णमुरारी शरण96,009 (जीत) 
राजदशक्ति सिंह यादव79,997 
जन सुराजउमेश कुमार वर्मा4,252 

हिलसा के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो यहां से सबसे ज्यादा चार-चार बार कांग्रेस और जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। जबकि भारतीय जनसंघ ने 2 बार जीत दर्ज की है। जनता पार्टी, समता पार्टी, भाजपा, भारतीय पीपुल्स फ्रंट, जनता दल और राजद ने एक-एक बार जीत दर्ज की है। पिछले चुनाव में यहां से जदयू के कृष्णमुरारी शरण ने जीत दर्ज की थी। इस बार वो फिर से चुनावी मैदान में हैं।

साल 2020 हिलसा विधानसभा चुनाव परिणाम

साल 2020 के हिलसा विधानसभा चुनाव में जेडीयू के कृष्णमुरारी शरण ने महज 12 वोटों से जीत दर्ज की थी। शरण को इस चुनाव में 61,848 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे शक्ति सिंह यादव को 61,836 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रहे लोजपा के कुमार सुमन सिंह को 17,471 वोट मिले।

दलउम्मीदवारवोट
जदयूकृष्णमुरारी शरण61,848
राजदशक्ति सिंह यादव61,836
लोजपाकुमार सुमन सिंह17,471

2015 हिलसा विधानसभा चुनाव परिणाम

साल 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जेडीयू और राजद का गठबंधन था। इस वजह से हिलसा से राजद उम्मीदवार के खिलाफ एनडीए के तौर पर लोजपा चुनावी मैदान में थी। राजद ने शक्ति सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया और उन्होंने करीब 26,076 वोटों से जीत दर्ज की। शक्ति यादव को 72,347 वोट मिले थे। वहीं लोजपा की दीपिका कुमारी को 46,271 वोट मिले। जबकि तीसरे नंबर पर सीपीआई (एमएल) के श्याम नारायण प्रसाद को 5,415 वोट मिले थे।

पार्टीप्रत्याशीमत
राजदशक्ति सिंह यादव72,347
लोजपादीपिका कुमारी46,271
सीपीआई (एमएल)श्याम नारायण प्रसाद5,415