Mumbai,Gujarat, Andhra,Assam Rains, Weather Forecast Today  News Updates:महाराष्ट्र के कई भागों में बारिश जारी रहने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं गोदावरी नदी में उफान से आंध्र प्रदेश के 74 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए। असम में हालांकि बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश के कारण ट्रेन सेवा और हवाई यातायात प्रभावित हुई हैं। मुंबई में बारिश रूकने के साथ ही सोमवार सुबह से मध्य रेलवे (सीआर) की लोकल ट्रेन सेवा फिर से बहाल हो गयी है जिससे मुंबईवासियों को काफी राहत मिली है।गौरतलब है कि बारिश के कारण रविवार अधिकांश समय ट्रेन सेवा बाधित रही थी।

असम में बाढ़ से अब तक 90 लोगों की मौतः आंध्रप्रदेश में गोदावरी नदी में उफान आने से रविवार को आंध्र प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी जिले में 74,000 लोग प्रभावित हुए और उनमें से करीब 18,000 लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया। वहीं असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है। राज्य में रविवार को बाढ़ से एक और व्यक्ति की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुताबिक, राज्य के 33 जिलों में से 10 जिल बाढ़ से प्रभावित हैं।राष्ट्रीय राजधानी में एक ओर लोग जहां बारिश को तरह गए हैं वहीं दूसरी ओर उमस भरा मौसम उन्हें परेशान करने पर तुला हुआ है।मौसमविदों ने सप्ताहंत में हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।