केरल में मूसलाधार बारिश का कहर अब भी जारी है और बाढ़, भूस्खलन तथा बारिश संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। प्रदेश के 2.27 लाख से अधिक लोगों ने राहत शिविरों में पनाह ली है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि रविवार (11 अगस्त) को सात और शव मिलने से मृतकों की संख्या 72 हो गई, इनमें से चार शव कोझीकोड़ और एक शव वायनाड से मिला है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए रविवार सुबह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

विजयन ने पत्रकारों को बताया कि बारिश संबंधी घटनाओं में आठ अगस्त से अब तक 60 लोगों की मौत हो गई है और 1,551 राहत शिविरों में करीब 2.27 लाख लोगों ने पनाह ली है।उन्होंने बताया कि राज्य में बारिश थमी है लेकिन लोगों को सतर्क रहना चाहिए।  दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक में सभी नदियां उफान पर हैं।

बेल्लारी जिले में तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर हम्पी रविवार की सुबह एक जलाशय से 1.70 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद डूब गया। अधिकारियों के अनुसार हम्पी से पर्यटकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। कर्नाटक में अप्रत्याशित बाढ़ के चलते पिछले हफ्ते से अब तक 40 लोगों की जान चली गयी और 17 जिलों के 80 तालुकों में चार लाख लोग विस्थापित हो गए। गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। केरल में 2.51 लाख से अधिक लोगों ने 1,639 राहत शिविरों में शरण ली है। दक्षिण रेलवे ने रविवार को मेंगलुरु -तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस, मवेली एक्सप्रेस, मालाबार एक्सप्रेस, कन्नौर-एर्नाकुलम इंटरसिटी एक्सप्रेस और एर्नाकुलम बेंगलुरु इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द कर दीं।

Live Blog

Highlights

    05:54 (IST)12 Aug 2019
    तुंगभद्र बांध के सभी गेट खोले गए

    कर्नाटक के बेल्लारी जिला प्रशासन ने नदी के तटों के आसपास रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा है क्योंकि भारी वर्षा के बाद तुंगभद्र बांध के सभी 33 गेट खोल दिए गए हैं।

    05:27 (IST)12 Aug 2019
    ये ट्रेनें हुई रद्द

    दक्षिण रेलवे ने रविवार को मेंगलुरु -तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस, मवेली एक्सप्रेस, मालाबार एक्सप्रेस, कन्नौर-एर्नाकुलम इंटरसिटी एक्सप्रेस और एर्नाकुलम बेंगलुरु इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द कर दीं।

    04:48 (IST)12 Aug 2019
    राहुल गांधी ने किया राहत शिविरों का दौरा

    कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने जिले में बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया और वहां रूके हुए लोगों से बातचीत की। वह कवलाप्पाडा भी गए।

    04:03 (IST)12 Aug 2019
    बचाव अभियान में जुटे

    मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि बड़े बांधों में जलस्तर अभी चिंता का विषय नहीं है। सबसे अधिक प्रभावित वायनाड में गुरुवार को बड़ा भूस्खलन हुआ था और आठ व्यक्ति अब भी लापता हैं। उनकी तलाश जारी है।  विभिन्न स्थानों पर सेना, नौसेना, तटरक्षक, एनडीआरएफ, पुलिस, स्वयंसेवक और मछुआरे बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।

    03:22 (IST)12 Aug 2019
    मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने भारी वर्षा के अनुमान के मद्देनजर कन्नूर, कसारगोड और वायनाड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

    02:44 (IST)12 Aug 2019
    दो दिन बंद रहा एयरपोर्ट

    राज्य सरकार की ओर से रविवार शाम सात बजे जारी बयान के अनुसार, बारिश और बाढ़ ने अभी तक 72 लोगों की जान ली है जबकि 58 लोग अब भी लापता हैं।कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को उड़ान परिचालन बहाल हो गया। रनवे पर पानी भर जाने के कारण एयरपोर्ट दो दिनों से बंद था।

    02:21 (IST)12 Aug 2019
    2.51 लाख लोगों ने राहत शिविरों में ली शरण

    गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। केरल में 2.51 लाख से अधिक लोगों ने 1,639 राहत शिविरों में शरण ली है।

    01:27 (IST)12 Aug 2019
    चार लाख लोग किए गए विस्थापित

    कर्नाटक में अप्रत्याशित बाढ़ के चलते पिछले हफ्ते से अब तक 40 लोगों की जान चली गई और 17 जिलों के 80 तालुकों में चार लाख लोग विस्थापित हो गए।

    00:38 (IST)12 Aug 2019
    कर्नाटक में सभी नदियां उफान पर

    दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक में सभी नदियां उफान पर हैं। बेल्लारी जिले में तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर हम्पी रविवार की सुबह एक जलाशय से 1.70 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद डूब गया। अधिकारियों के अनुसार हम्पी से पर्यटकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

    00:03 (IST)12 Aug 2019
    केरल में बाढ़ से मृतकों की संख्या 72 हुई

    बारिश से बेहाल दक्षिण और पश्चिम भारत को रविवार को भी कहीं से कोई राहत नहीं मिली और केरल में जहां 72 लोगों की मौत हुई है वहीं कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश और बाढ़ के कारण 111 लोगों की जान चली गई है ।