उत्तर प्रदेश के हाथरस में भीषण सड़क हादसा हो गया। सिकंदराराऊ के एटा-अलीगढ़ मार्ग पर गांव टोली के पास गुरुवार की सुबह सड़क किनारे खड़े कंटेनर से निजी बस टकरा गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह बस चंडीगढ़ से उन्नाव जा रही थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर डीएम समेत आलाधिकारियों ने पहुंच राहत कार्य का जायजा लिया।
हादसा सुबह करीब 5.30 बजे हुआ। चंडीगढ़ से उन्नाव के बांगरमऊ जा रही प्राइवेट बस एक्सीडेंट का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ से उन्नाव के बांगरमऊ जा रही प्राइवेट बस एक्सीडेंट का शिकार हो गई। तेज रफ्तार बस ने सिकंदराराऊ इलाके में सड़क पर खड़ी ट्रक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इसमें दो लोगों को मौके पर ही मौत हो गई।
जैसे ही पुलिस को मामले जानकारी मिली तो मौके पर पहुंच राहत कार्य शुरू किया गया। बस से घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हाथरस जिलाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि बस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं।