लव जिहाद को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के बयान के बाद हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने भी उनका साथ दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में भी ऐसे कानून पर विचार किया जा रहा है। विज ने कहा, योगी आदित्यनाथ जो कहते हैं सत्य कहते हैं और करके दिखाते हैं। सीएम योगी ने कहा था कि लव जिहाद के खिलाफ कानून लाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था, ‘जो लोग अपनी पहचान छिपाकर लव जिहाद करते हैं, उन्हें चेतावनी है कि अब उनकी राम नाम सत्य कीी यात्रा निकलने वाली है।’

वहीं सीएम मनोहरलाल खट्टर ने कहा है, बल्लभगढ़ के मामलो को लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। केंद्र और  राज्य दोनों ही ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं जिससे कि कोई भी अपराधी छूटने न पाए और किसी मासूम को सजा भी न मिले।

खट्टर के मंत्री ने कहा, योगी आदित्यनाथ जो कहते हैं सच कहते हैं। बच्चियों को बचाने के लिए लव जिहाद का इलाज करना जरूरी है। इसके लिए चाहे कानून बनाया जाए या फिर कुछ और किया जाए। योगी जौनपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, ‘इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक आदेश दिया है कि शादी ब्याह के लिए लिए धर्म परिवर्तन नहीं किया जाना चाहिए। इसे मान्यता नहीं दी जाएगी। हमारी पार्टी लव जिहाद को सख्ती से रोकने का काम करेगी।’

उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के कई मामलों के बाद हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक युवती की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में लव जिहाद का ही ऐंगल सामने आ रहा है। तौसीफ नाम का शख्स निकिता को शादी के लिए मजबूर कर रहा था। न मानने पर उसने पहले किडनैप करने की कोशिश की और फिर गोली मार दी। तौसीफ और रेहान दो आरोपियों की इस मामले में गिरप्तारी हुई है।

 

हरियाणा बल्लभगढ़ के मामले के बाद महेंद्रगढ़ में भी लव जिहाद का मामला सामने आ गया। यहां एक युवती का किडनैप करके उसके साथ कथित तौर पर रेप किया गया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी नूंह के अस्ताल में नर्स के तौर पर काम करती थी। उसने बताया था कि अस्पताल के पास का ही एक युवक उसे परेशान करता है। वह उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा था।