Haryana Nikay Chunav 2025 News: हरियाणा में नगर निगम चुनाव के लिए आज रविवार को मतदान हो रहा है। सात नगर निगम, चार नगर परिषदों और 21 नगर पालिकाओं के लिए वोट डाले जा रहे हैं, कुल 55 लाख से ज्यादा मतदाता आज अपनी वोटिंग अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस चुनाव में एक बार फिर सीधी टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच में देखने को मिल रही है।

बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने इस चुनाव को विधानसभा की हार के बाद अस्मिता का सवाल बना लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि जो सात नगर निगम में चुनाव हो रहे हैं, उसमें मेयर के लिए वोटिंग हो रही है, वहीं दूसरी तरफ 21 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष के लिए भी मतदान किया जा रहा है।

आज की ताजा खबर

जिन नगर निगम में इस समय वोटिंग हो रही है, उसमें गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर शामिल है। वही अंबाला और सोनीपत में मेयर के उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सोना नगर परिषद की बात करें तो वहां पर प्रधान पद के उप चुनाव जारी है।

पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी करनाल के एक मतदान केंद्र से अपने वोटिंग अधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी को वोटिंग करनी चाहिए।