गुजरात कांग्रेस ने सोमवार (19 नवंबर) को राज्य ईकाई के 401 पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट को हाई-कमान से मंजूरी लेने में ही आठ महीने से अधिक का समय लग गया। इस नए लिस्ट में भाजपा के पूर्व विधायक जितूभाई पटेल और पूर्व पाटीदार अनमत आंदोलन समिति नेता ललित वसोया का नाम शामिल हैं। जितूभाई पटेल 2012 विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे, उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया है। वसोया, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता था, उन्हें मनीष दोषी के साथ मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।
401 पदाधिकारियों वाली समिति में कुल 22 उपाध्यक्ष, 43 महासचिव, 169 सचिव, 7 संयुक्त सचिव, 11 प्रवक्ता, 6 प्रोटोकॉल सचिव, 48 कार्यकारिणी सदस्य, 41 परमानेंट इनवाइटी, 54 स्पेशल इनवाइटी शामिल हैं। अहमदाबाद के रहने वाले संदीप पटेल, जो कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी के करीबी माने जाते हैं, को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
अहमद पटेल के करीबी और भरूच से आने वाले युनूस पटेल, आदिवासी नेता और एकमात्र ईसाई विधायक पुनाभाई गमित, वकील बाबूभाई मंगूकिया और पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर का नाम उपाध्यक्षों की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं, अहमद पटेल के एक और विश्वासी निशित व्यास, पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष डोडिया और वर्तमान महिला विधायक जेनीबेन ठाकोर को नए टीम में महासचिव बनाया गया है।
उपाध्यक्षों की लिस्ट में अन्य जो लोग शामिल हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं:- सोमाभाई पटेल, लखाभाई भारवद, महेंद्र सिंह सौराटिया, वजीरखान पठान, महेंद्रभाई पटेल, प्रवीण मारू, बृजेश मिर्जा, हेमंग वसावडा, मायाबेन देवे, चंद्रिकाबेन बरिया, जवाहर चावडा, गोवाभाई रबारी, दिनेश परमार, पंकज शाह, मैसिंह राठौड, शंभुभाई प्रजापति और डॉ. विजय दवे।
महासचिव:- अनंत पटेल, गुणवंत मकवाना, राजेंद्र सिंह पटेल, महेंद्र सिंह बरिया, चेतन रावल, राजेंद्र सिंह राणा, हसमुख देसाई, भार्गव ठक्कर, हिंमांशु पटेल, हरिभाई जोटवा, रघु देसाई, दिपसिंह ठाकोर, कीर्ति पटेल, अजय गमित, इकबाल शेख, दिलिप डी पटेल, विमल चौडासमा, अशोकभाई डांगर, मणिलाल वाघेला, राजेश जोशी, दिनेश मकवाना, देवेंद्रभाई धमी, अरविंद चौहान, जसवंत सिंह भाट्टी, ग्यासुद्दीन शेख, विजयभाई देसाई, अक्षय पटेल, कनुभाई बारिया, राजेंद्र सिंह कुंपावट, सतीश जे पांड्या, जगत शुक्ला, हरिभाई भार्वद, हरेश वासवा, लखाभाई एम रबारी, नीलेश पटेल, कीर्तिसिंह जाला, धनश्याम गधावी, रामभाई सोलंकी और चिराग कलारिया का नाम भी महासचिव की लिस्ट में शामिल है।