गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने हाल ही में कुछ ऐसा किया जिसकी सोशल मीडिया पर कई लोग तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि विजय रूपाणी अपने दस्ते के साथ कहीं जा रहे थे लेकिन रास्ते में उन्होंने देखा कि एक महिला जख्मी हालत में हैं। तो उन्होंने उस ही जगह पर अपना दस्ता रुकवाकर महिला की मदद के लिए गाड़ी से उतर गए। गाड़ी से नीचे उतरकर उन्होंने फौरन जख्मी महिला को अस्पताल पहुंचाने का काम किया। यही नहीं इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन और अस्पताल को महिला के सही और बिना किसी गड़बड़ी के उपचार के आदेश दिए।
27 दिसंबर को भी की थी मदद: गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब विजय रूपाणी ने किसी की मदद के लिए अपने काम टाल दिए हो। बता दें कि 27 दिसंबर की रात सीएम विजय रूपाणी अहमदाबाद जा रहे थे। अहमदाबाद जाते वक्त गांधीनगर के रायसेन के पास उन्होंने देखा की रास्ते में किसी का एक्सीडेंट हो गया है। ये देख उन्होंने बिना जरा भी वक्त गवाए उन्होंने अपने सारे काम मौके पर ही टाल दिए और खुद गाड़ी से उतरकर मदद करने लगे। इसके साथ ही उन्होंने अपने दस्ते से प्रशासन को मदद करने के लिए बुलावाया और तुरंत ही घायलों को अस्पताल रवाना करवाया। सीएम विजय रूपाणी खुद प्रशासन को आदेश देते रहे और किसी भी तरह की लापरवाही न हो इसलिए मौका-ए- वारदात पर मौजूद रहे थे। बता दें इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई थी।
गांधीनगर
सड़क पर दुर्घटना देखकर सीएम विजय रुपाणी ने रोका अपना कॉन्वॉय।गाड़ी से नीचे उतरकर जख़्मी महिला को फौरन अस्पताल पहुँचाने में जुटे।
महिला को अस्पताल में जल्द से जल्द ट्रीटमेंट मीले इसको लेकर करते रहे व्यवस्था। pic.twitter.com/tf60vrUl9P
— Janak Dave (@dave_janak) January 8, 2019
हाल ही में स्वीकारा था भ्रष्टाचार
बता दें कि हाल ही में बुधवार को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने स्वीकार किया था कि दो विभागों में जबरदस्त भ्रष्टाचार है। जिसमें उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार शीर्ष पर है और दूसरे नंबर पर पुलिस विभाग है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे निपटना एक बड़ी चुनौती है।