Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले सामने आए सर्वें में भाजपा के कामकाज को लेकर सवाल किए गए। ऐसे में CSDS-Lokniti Survey के सर्वे में गुजरात के मतदाताओं ने अपनी राय दी और बताया कि वो राज्य की भाजपा सरकार से कितने संतुष्ट हैं और कितने असंतुष्ट।

बता दें कि सर्वे में गुजरात में बीते 5 सालों में भाजपा सरकार के कामकाज को लेकर लोगों से राय मांगी गई। सर्वे में हिस्सा लेने वालों में से करीब दो-तिहाई लोगों का मानना है कि वो प्रदेश की भाजपा सरकार के काम से संतुष्ट हैं। हालांकि एक तिहाई लोगों ने राज्य सरकार को लेकर अपना असंतोष जताया।

लोकनीति-सीएसडीएस के सर्वे के मुताबिक भाजपा के काम से पूरी तरह संतुष्ट रहने वालों की कुल संख्या 19 फीसदी है। वहीं कुछ हद तक संतुष्ट रहने वालों की संख्या 22 फीसदी है। इसके अलावा कुछ हद तक असंतुष्ट रहने वालों कि संख्या 42 फीसदी है। पूरी तरह से भाजपा से असंतुष्ट रहने वालों की संख्या 14 फीसदी है।

इस सर्वे से एक चीज जो चौंकाने वाली सामने आई है वो यह कि साल 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार के काम से संतुष्ट होने वालों की संख्या में इस बार 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि एकदम संतुष्ट रहने होने वालों की संख्या साल 2017 में महज 8 फीसदी थी, लेकिन 2022 में यह संख्या बढ़कर 31 प्रतिशत हो गई है।

CSDS-Lokniti Survey के दौरान लोगों से सवाल किया गया कि क्या अब गुजरात पहले के जितना विकसित है कि नहीं? इस सवाल के जवाब में जो जवाब आया वो हैरान कर देने वाला रहा। सर्वे के मुताबिक साल 2017 में 38 प्रतिशत की मुकाबले 2022 में 51 फीसदी लोगों ने कहा कि हां में जवाब दिया।

क्या राज्य सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है, इस सवाल पर सर्वे में शामिल लोगों की अलग राय-राय रही। सर्वे के सवाल में शामिल 10 लोगों में केवल 3 लोगों का कहना है कि राज्य में विकास कार्य सभी वर्गों के लिए हुआ है।