Gobindpur Assembly Election Result 2025: बिहार की गोबिंदपुर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कुछ देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। इस सीट पर मुकाबला लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की बिनिता मेहता, राजद की पूर्णिमा यादव और जन सुराज पार्टी की पूनम कुमारी के बीच है।
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | बिनिता मेहता | लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) | |
| 2 | पूर्णिमा यादव | राजद | |
| 3 | पूनम कुमारी | जन सुराज |
Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी? वोटों की गिनती आज
गोबिंदपुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2020
गोबिंदपुर विधानसभा सीट पर साल 2020 में राजद के मोहम्मद कामरान ने जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में राजद के मोहम्मद कामरान को 79,557 वोट हासिल हुए और उन्होंने जदयू की पूर्णिमा यादव को 33,074 वोटों से हराया। गोबिंदपुर विधानसभा सीट पर पूर्णिमा यादव को 46,483 वोट मिले जबकि तीसरे स्थान पर रहे लोजपा के रंजीत प्रसाद यादव को 16,111 वोट मिले।
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | मोहम्मद कामरान | राजद | 79,557 |
| 2 | पूर्णिमा यादव | जदयू | 46,483 |
| 3 | रंजीत प्रसाद यादव | लोजपा | 16,111 |
गोबिंदपुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2015
बात अगर साल 2015 के विधानसभा चुनाव की करें तो तब गोबिंदपुर में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में जदयू महागठबंधन में शामिल थी। गोबिंदपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की पूर्णिमा यादव ने 43,016 वोट हासिल कर बीजेपी की फूला देवी को हराया। बीजेपी प्रत्याशी को इस चुनाव में 38,617 और निर्दलीय चुनाव लड़े मोहम्मद कामरान को 32,646 वोट मिले।
Bihar Chunav Parinaam LIVE: तेजस्वी या नीतीश किसकी बनेगी सरकार? आज होगा आर-पार
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | पूर्णिमा यादव | कांग्रेस | 43,016 |
| 2 | फूला देवी | बीजेपी | 38,617 |
| 3 | मोहम्मद कामरान | निर्दलीय | 32,646 |
गोबिंदपुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2010
गोबिंदपुर में साल 2010 के चुनाव में जदयू के कौशल यादव ने 45,589 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। इस चुनाव में दूसरे नंंबर पर रहे लोजपा के प्रोफेसर केबी प्रसाद को 24,702 और तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद कामरान को 12,284 वोट मिले।
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | कौशल यादव | जदयू | 45,589 |
| 2 | प्रोफेसर केबी प्रसाद | लोजपा | 24,702 |
| 3 | मोहम्मद कामरान | निर्दलीय | 12,284 |
