भारत में बकरीद 12 अगस्‍त यानी सोमवार को मनाई जाएगी। ईद-उल-अजहा के मौके पर इस समय पूरे देश में जानवरों की मंडी में भारी भीड़ लगी हुई है। इस बीच उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बकरीद से पहले सलमान नाम का एक बकरा चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस कीमत पर बकरे को बेचा जा रहा है वह कोई छोटी-मोटी रकम नहीं है। बकरे के मालिक मोहम्मद निजामुद्दीन ने बकरे की कीमत 8 लाख रुपए बताई है। इसके मालिक ने बताया कि बकरे के शरीर पर अल्लाह लिखा हुआ है।

रोजाना खर्च किए जाते हैं 800 रुपएः उन्होंने बताया कि हम इस बकरे का खास ख्याल रखते हैं। उस पर रोजाना 800 रुपए खर्च किए जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बकरे पर किया जाने वाला खर्च उनके खुद के ऊपर किए जाने वाले खर्चे से कहीं ज्यादा है। बकरे का वजन 95 किलो है। बताया जा रहा है कि यह बकरा गोरखपुर का सबसे महंगा बकरा है।

क्यों मनाया जाता है यह त्योहारः ईद-उल-अजहा बकरीद का त्‍योहार मुख्‍य रूप से कुर्बानी के पर्व के रूप में मनाया जाता है। कहा जाता है कि ईद-उल-अजहा के मौके पर हजरत इब्राहिम अल्लाह के हुक्म पर अल्लाह के प्रति अपनी वफादारी दिखाने के लिए अपने बेटे को कुर्बान करने पर राजी हुए थे।

Bihar News Today, 12 August 2019: बिहार की सभी खास खबरों के लिए क्लिक करें

[bc_video video_id=”5802430575001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

हज यात्रा से दो दिन बाद मनाया जाता है त्योहारः परंपरागत रूप से ईद-उल-अजहा का त्योहार हज यात्रा की शुरुआत के दो दिन बाद मनाया जाता है। इस त्योहार की तारीख नए आधे चांद के दिखने पर तय होती है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक सबसे पवित्र महीनों में से एक के 10 वें दिन से यह त्योहार शुरू होता है। इस्लाम धर्म में मीठी ईद के बाद बकरीद सबसे अहम त्योहार माना जाता है।

National Hindi News, 12 August 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें