सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक लड़की घोड़े पर बैठी नजर आ रही है जिसने स्कूल ड्रेस पहना हुआ है। करीब 17 सेकेंड के वीडियो में स्टूडेंट घोड़ा दौड़ाती नजर आ रही है। वहीं सोशल मीडिया पर लड़की की जमकर तारीफ की जा रही है।

केरल का है वीडियो: जानकारी के मुताबिक जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो केरल का है। बताया जा रहा है कि केरल के त्रिशूर में एक लड़की घोड़े को दौड़ाते हुए स्कूल जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घोड़ा व्यस्त सड़कों से गुजर रहा है और लड़की बखूबी घोड़े कौ दौड़ा रही है। बताया जा रहा है कि स्टूडेंट एग्जाम के लिए जा रही थी।

 

National Hindi News, 8 April LIVE Updates: पढ़े आज के बड़े अपडेट्स

सोशल मीडिया पर रिएक्शन: छात्रा के घोड़े दौड़ाते वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और यूजर्स इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं। ऐसे में इस वीडियो में घोड़े सवाल छात्रा की जमकर तारीफ भी की जा रही है। कोई यूजर इसे एग्जाम में तनाव को कम करने के बेस्ट तरीका बता रहा है तो कई छात्रा की तुलना रानी लक्ष्मीबाई से कर रहा है।