Ghosi Assembly Election Result 2025: बिहार की घोसी विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। घोसी विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला जदयू के ऋतुराज कुमार, भाकपा माले के रामबली सिंह यादव और जनसुराज पार्टी के प्रभात कुमार के बीच है। इस सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में भाकपा माले के रामबली सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी।

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1ऋतुराज कुमारजदयू
2रामबली सिंह यादवभाकपा माले
3प्रभात कुमारजन सुराज

घोसी विधानसभा चुनाव परिणाम 2020

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में घोसी सीट पर महागठबंधन प्रत्याशी के तौर पर भाकपा माले के रामबली सिंह यादव ने 74,712 ने जदयू के राहुल कुमार को 17,333 वोटों से हराया था। इस चुनाव में जदयू के राहुल कुमार को 57,379 वोट जबकि तीसरे नंबर पर रहे लोजपा के राकेश कुमार सिंह को 4762 वोट हासिल हुए थे।

Bihar Election Results Live | Bihar All Seats Election Results Live

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1रामबली सिंह यादवभाकपा माले74,712
2राहुल कुमारजदयू57,379
3राकेश कुमार सिंहलोजपा4762

घोसी विधानसभा चुनाव परिणाम 2015

इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में महागठबंधन प्रत्याशी के तौर पर उतरे जदयू के कृष्णा नंदन प्रसाद वर्मा ने 67,248 हासिल कर एनडीए उम्मीदवार हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राहुल कुमार को 21,625 वोटों से हराया था। इस चुनाव में HAMS प्रत्याशी राहुल कुमार को 45,623 वोट और तीसरे नंबर पर रहे भाकपा माले के रामबली सिंह यादव को 10,894 वोट प्राप्त हुए।

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1कृष्णा नंदन प्रसाद वर्माजदयू67,248
2राहुल कुमारहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)45,623
3रामबली सिंह यादवभाकपा माले10,894

घोसी विधानसभा चुनाव परिणाम 2010

साल 2010 के विधानसभा चुनाव में घोसी सीट से जदयू के राहुल कुमार विधायक बने। उन्होंने 40,364 वोट हासिल किए जबकि राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़े लोजपा प्रत्याशी जगदीश प्रसाद को 26,088 वोटों से संतोष करना पड़ा। इस सीट पर तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह (14,929 वोट) और चौथे स्थान पर भाकपा माले के रामबली सिंह यादव (12,203 वोट) रहे।

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1राहुल कुमारजदयू40,364
2जगदीश प्रसादलोजपा26,088
3अजय सिंहनिर्दलीय14,929
4रामबली सिंह यादवभाकपा माले12,203