Gujarat Ghatlodia Election Results 2022, Bhupendrabhai Patel vs Amiben Yagnik Election Result 2022: गुजरात की घाटलोडिया सीट पर एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की जीत हुई है। उन्होंने भारी मतों के साथ यह सीट जीती है।
जीत के बाद भूपेंद्र पटेल ने कहा, “गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है, यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को अविरत चालू रखना है। यहां के लोगों ने एक बार फिर बीजेपी पर अटूट भरोसा दिखाया है।”
गुजरात की घाटलोडिया सीट (Ghatlodia Assembly constituency) हॉटकेक है। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से सीएम भूपेंद्र पटेल (Bhupendrabhai Patel) जीते थे। इस बार भी वह मैदान में थे। खास बात है कि 2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी की आनंदी बेन पटेल (Anandiben Patel) जीती थीं। यानी यहां से जीतने वाले पिछले दो विधायक मुख्यमंत्री बने हैं।
2012 में हुआ था पहला चुनाव
इस चुनाव में भी अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया सीट (Ghatlodia Result) चर्चा में रही। 2012 में सरखेज विधानसभा सीट के परिसीमन के बाद घाटलोडिया सीट बनी थी। 2012 में यहां पहली बार चुनाव हुए थे। अब तक हुए दोनों चुनाव में इस सीट से बीजेपी को जीत मिली है।
घाटलोडिया विधानसभा पाटीदारों का इलाका है। रबारी समाज भी यहां एक्टिव है। 2012 के चुनाव में आनंदीबेन पटेल तकरीबन डेढ़ लाख वोटों से जीती थीं। बताया जाता है कि आनंदीबेन पटेल के सीएम बनने से पाटीदार खुश नहीं था।
पाटीदार आंदोलन का यहां खासा असर देखने को मिला था। 2017 में आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश की गवर्नर बनीं, तो उनके खासमखास भूपेंद्र पटेल को यहां से टिकट दिया गया था। पाटीदार आनंदीबेन से गुस्सा थे लेकिन भूपेंद्र पटेल का नाम पर वो मान गए। भूपेंद्र ने लगभग सवा लाख वोटों से जीत हासिल की थी।
घाटलोडिया का समीकरण
घाटलोडिया सीट पर मतदाताओं की संख्या 352340 है। 2017 चुनाव में 242109 लोगों मतदान में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने इस सीट से राज्यसभा सदस्य अमीबेन याग्निक (Amiben Yagnik) को मैदान में उतारा था। घाटलोडिया सीट अहमदाबाद जिले में आती है। जिले में कुल 21 सीटें हैं। 2017 चुनाव में 15 सीटों पर भाजपा जीती थी। जबकि छह सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही। संयोग कहे या कुछ और पर ये साफ है कि घाटलोडिया सीट राज्य को सिर्फ विधायक ही नहीं मुख्यमंत्री भी देता रहा है।