Ganesh Utsav 2019 Mumbai: महाराष्ट्र के अकोला शहर में कला का एक नया रूप देखने को मिला है। एक कलाकार अपने हुनर का करिश्मा दिखाते हुए भगवन गणेश की एक प्रतिमा बनाई है जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। गणेशजी की यह प्रतिमा लोगों के बीच उत्साह का विषय बनी हुई है।भगवान गणेश की प्रतिमा बनाने वाले व्यक्ति ने इसे बनाने के लिए नया रास्ता अख्तियार किया। इस प्रतिमा की विशेषता है कि यह करीब 21 लाख रूपये के करेंसी नोटों से बनी है। बनाई गई प्रतिमा 12 फीट ऊंची है जिसे एक दिव्यांग कलाकार टिल्लू तावड़ी ने तैयार किया है।
10 से 2000 तक के नोट का हुआ इस्तेमाल: बता दें कि कलाकार टिल्लू तावडी ने यह प्रतिमा 10, 100, 200, 500 और 2000 रुपए के नोटों से यह प्रतिमा बनाई है। इस प्रतिमा को वीर भगत सिंह मंडल में रखा गया है।
तीन दिन में बनाई प्रतिमा: तावड़ी ने बताया कि उन्हें यह प्रतिमा बनाने में तीन दिन लग गए इसके लिए, ज़ाहिर है कि इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी।
National Hindi News, 12 September 2019 Top Updates LIVE: दिन भर की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
प्राकृतिक है स्वरुप: नोटों से बनी प्रतिमा के बारे में टिल्लू ने बताया कि ‘‘प्रतिमा पूरी तरह से प्रकृति के अनुरूप है। इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि किसी भी करंसी नोट को कोई नुकसान नहीं पहुंचे।’’
पुलिस कर रही है रखवाली : प्रतिमा में नोटों के लगे होने से सुरक्षा भी अहम विषय है। प्रतिमा के कारीगर ने बताया कि 21 लाख रुपए के नोटों से बनाई गई प्रतिमा की रखवाली के लिए पुलिस दिन-रात ड्यूटी कर रही है।
नहीं होगा विसर्जन: बता दें कि रीति रिवाज़ के अनुसार बृहस्पतिवार को अनंत चतुर्दशी के दिन सभी गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना है लेकिन नोटों से बनी इस भव्य प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जाएगा।