गायघाट से जेडीयू की कोमल सिंह ने राजद के निरंजन राय को हराया है। जन सुराज पार्टी ने अशोक कुमार सिंह को टिकट दिया था। गायघाट विधानसभा क्षेत्र बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में है। यह सामान्य वर्ग की सीट है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी? वोटों की गिनती आज

पार्टीउम्मीदवारचुनाव परिणाममिले वोट
राजदनिरंजन रायहार84687 
जेडीयूकोमल सिंहजीत108104 
जन सुराज पार्टीअशोक कुमार सिंहहार10790 

इन उम्मीदवारों के अलावा बसपा से इशरत परवीन और कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी सियासी किस्मत आजमा रहे थे।

जेडीयू उम्मीदवार कोमल सिंह राजनीतिक परिवार से आती हैं। उनकी मां वीणा सिंह चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) से लोकसभा सांसद हैं जबकि पिता दिनेश प्रसाद सिंह जेडीयू से विधान परिषद के सदस्य हैं। 

2010 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की वीणा देवी ने महेश्वर प्रसाद यादव को चुनाव मैदान में चित कर दिया था। 2015 के विधानसभा चुनाव में राजद ने महेश्वर प्रसाद यादव को टिकट दिया था और उन्होंने बीजेपी की वीणा देवी को लगभग चार हजार वोटों से हराया था। 

पिछली बार जीते थे निरंजन राय

2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के निरंजन राय ने जेडीयू के महेश्वर प्रसाद यादव को 7,566 वोटों से हराया था। तब अविभाजित लोक जनशक्ति पार्टी की कोमल सिंह ने 36,851 वोट हासिल कर चुनाव में बड़ा उलटफेर किया था। इसका फायदा राजद को मिला था और इस वजह से जेडीयू को हार मिली थी। 

गायघाट में दलित मतदाता करीब 16% और मुस्लिम मतदाता 14 प्रतिशत हैं। इस विधानसभा सीट में गायघाट और बंदरा प्रखंडों के साथ-साथ कटरा प्रखंड की छह ग्राम पंचायतें आती हैं।

यह भी पढ़ें: आज की ताजा खबर, Hindi News, हिंदी न्यूज़ लाइव, 14 नवंबर 2025 LIVE: आज आएंगे बिहार चुनाव के नतीजे, नीतीश-तेजस्वी के बीच ताज की लड़ाई

गायघाट में पिछले दो विधानसभा चुनाव का परिणाम

साल कौन जीता कौन हारा
2015महेश्वर प्रसाद यादववीणा देवी
2020निरंजन रायमहेश्वर प्रसाद यादव