दिल्ली के नरेला रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को असमान स्थिति देखने को मिली जहां सैकड़ों की संख्या में पुलिस कर्मी और करीब 20 लोग प्लेटफार्म पर नजर आए। हालांकि कोई व्यक्ति किसी रेलगाड़ी का इंतजार नहीं कर रहा था।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के ‘रेल रोको प्रदर्शन’ के तहत पंजाब एवं हरियाणा में जगह-जगह रेलगाड़ियों को रोका गया और दोपहर तक नरेला स्टेशन पर कोई रेलगाड़ी नहीं आयी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नरेला स्टेशन आने वाली ट्रेनों को हरियाणा के सोनीपत में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने रोक दिया।

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे संयुक्त किसान मोर्चे ने गुरुवार को रेल रोको का आह्वान किया था। किसान यूनियन चाहती हैं कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापिस ले।

Live Blog

16:52 (IST)18 Feb 2021
दोपहर बाद नरेला नहीं आई कोई ट्रेन, स्टेशन पर सुरक्षाकर्मी तैनात

दिल्ली के नरेला रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को असमान स्थिति देखने को मिली जहां सैकड़ों की संख्या में पुलिस कर्मी और करीब 20 लोग प्लेटफार्म पर नजर आए। हालांकि कोई व्यक्ति किसी रेलगाड़ी का इंतजार नहीं कर रहा था।

15:27 (IST)18 Feb 2021
पलवल में शांतिपूर्ण तरीके से किसानों ने आयोजित किया 'रेल रोको'

पलवल के अटोहा गाँव के पास किसानों का 'रेल रोको' कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया गया। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक खाली किया और अपने प्रदर्शन स्थल पर वापस जाने लगे।

14:00 (IST)18 Feb 2021
जम्मू में किसानों का रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर में किसानों ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया। 

13:58 (IST)18 Feb 2021
हरियाणा के पलवल में किसानों ने रेलेव ट्रैक किया ब्लॉक

हरियाणा के पलवल में किसानों ने रेलवे ट्रैक ब्लॉक किया। 

13:54 (IST)18 Feb 2021
लुधियाना में किसान रेलवे पटरियों पर बैठे नजर आए

13:25 (IST)18 Feb 2021
किसानों ने बेंगलुरु के यशवंतपुर रेलवे स्टेशन पर धरना दिया

किसानों के एक छोटे समूह ने आज बेंगलुरु के यशवंतपुर रेलवे स्टेशन पर धरना दिया। एक किसान नेता ने कहा, "जब हम रेलवे स्टेशन पहुंचे तो हमें यहां पुलिस द्वारा रेल रोको प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई थी। जब किसान यूनियनों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर इसकी घोषणा की गई तो हमें पुलिस की अनुमति लेने का इंतजार क्यों करना चाहिए।"

12:57 (IST)18 Feb 2021
किसानों के विरोध को भविष्य में पश्चिम बंगाल तक भी पहुंचाएंगे: टिकैत

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध को भविष्य में पश्चिम बंगाल तक भी पहुंचाया जाएगा, लेकिन उन्होंने कहा कि उनके आंदोलन का आगामी विधानसभा चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है।  उन्होंने कहा, "उनकी फसल एमएसपी पर नहीं बेची जा रही है। हमें चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। हम वहां के किसानों से बात करेंगे।"

12:27 (IST)18 Feb 2021
सपा विधायकों ने यूपी विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन

गुरुवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने यूपी विधानसभा के बाहर किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। 

11:47 (IST)18 Feb 2021
बिहार में किसानों के समर्थन में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकी

बिहार में किसानों के समर्थन में देशव्यापी रेल रोको अभियान के तहत शेखपुरा में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकी। वहीं, जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के कार्यकर्ताओं ने पटना जंक्शन पर रेल रोको के तहत प्रदर्शन किया। 

10:33 (IST)18 Feb 2021
गाजियाबाद जंक्शन पर सुरक्षा का इंतजाम

गाजियाबाद जंक्शन पर सुरक्षा का इंतजाम किया गया है।

10:30 (IST)18 Feb 2021
हरियाणा: पलवल रेलवे स्टेशन के पास तैनात पुलिसकर्मी

पलवल रेलवे स्टेशन के पास तैनात पुलिसकर्मी।

09:33 (IST)18 Feb 2021
फंसे हुए लोगों को हम पानी, दूध, लस्सी और फल देंगे: टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बताया कि 'रेल रोको' आज दोपहर 12 बजे शुरू होगा और दोपहर 3-4 बजे तक चलेगा। टिकैत ने कहा कि यह शांति से किया जाएगा। जो लोग फंसे हुए होंगे हम उन लोगों को पानी, दूध, लस्सी और फल देंगे। हम उन्हें अपने मुद्दे बताएंगे।

09:20 (IST)18 Feb 2021
ट्रेन और यात्रियों का स्वागत फूल और माला से किया जाएगा

किसान आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि रेल रोको के दौरान यात्रियों को कोई दिक्कत न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। ट्रेन और यात्रियों का स्वागत फूल और माला से किया जाएगा।

08:27 (IST)18 Feb 2021
तीन कानूनों को रद्द कराना चाहते हैं किसान

किसान पिछले साल नवंबर से दिल्ली के बॉर्डर पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान तीनों कृषि कानूनों को रद्द कराना चाहते हैं।

07:42 (IST)18 Feb 2021
पंजाब में कुछ ट्रेनें डायवर्ट तो कुछ की गई हैं रद्द

कई ट्रेनों को पंजाब में डायवर्ट या रद्द कर दिया गया है। इससे पहले पिछले साल सितंबर में किसान रेलवे पटरियों पर बैठ गए थे।

07:39 (IST)18 Feb 2021
दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देशभर में 'रेल रोको'

आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देशभर में 'रेल रोको' आंदोलन किया जाएगा।