Dussehra 2019: दशहरे के मौके पर देशभर में उत्साह का माहौल है। हर कोई जश्न मना रहा है। कर्नाटक के चामराजनगर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यहां के विधायक जनता के बीच झूमते नजर आए। चामराजनगर से बहुजन समाज पार्टी के विधायक एन महेश यहां ड्रम की बीट्स पर जमकर नाचे। सफेद शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और काला चश्मा लगाए विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कर्नाटक का दशहरा बेहद खासः एएनआई पर सामने इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक एन महेश अकेले ही अपनी मस्ती में मस्त होकर डांस कर रहे हैं। उनके चेहरे पर उत्साह और मस्ती का भाव देखा जा सकता है। कर्नाटक में दशहरे का पर्व बेहद खास होता है। इस मौके पर राज्य में पर्यटकों की तादाद भी बढ़ जाती है। यहां कई सदियों से इस त्योहार का अनूठा आयोजन किया जाता है।
#WATCH Chamarajanagar: Karnataka MLA N Mahesh dances at #Dasara celebrations at Kollegal. (07.10) pic.twitter.com/bJJSrAaGuO
— ANI (@ANI) October 8, 2019
जम्बू सवारी का खासा क्रेजः मैसूर को कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। इस मौके पर यहां एलीफेंट प्रोसेशन भी होता है जिसे जम्बू सवारी के नाम से जाना जाता है। इस समारोह को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान वो मैसूर पैलेस में नंदीध्वज पूजा भी करेंगे। दशहरे को यहां दशारा या विजयादशमी के नाम से भी जानते हैं।
National Hindi News, 8 October 2019 LIVE Updates: देशभर की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें
https://youtu.be/7IgOEk328PU
दशहरे पर देश में अलग-अलग मान्यताः बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस त्योहार को हर साल नवरात्रि या दुर्गा पूजा के समापन के मौके पर मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह दिन अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को आता है। इस दिनों को कुछ लोग रावण पर भगवान राम की जीत के रूप में मनाते हैं तो कुछ लोग दैत्य महिषासुर पर मां दुर्गा की जीत के रूप में। देशभर में इस दिन रावण के पुतले को जलाया जाता है।
