बिहार में पहले चरण के मतदान के दौरान गुरुवार को लखीसराय में जमकर हंगामा हुआ। हुआ यूं कि डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और आरजेडी के एमएलसी अजय कुमार सिंह के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा कि दोनों नेता एक-दूसरे पर जमकर हमलावर हुए।

वीडियो में विजय कुमार सिन्हा ने आरजेडी एमएलसी अजय कुमार सिंह से कहा कि तुम दारू पीकर हंगामा करते हो। सिन्हा ने अफसरों से उनकी जांच करवाने को कहा। इसके जवाब में अजय कुमार सिंह ने कहा कि विजय सिन्हा चुनाव हार गए हैं और यह इनकी बौखलाहट है। विजय सिन्हा ने उन्हें राजद का गुंडा बताया। अजय सिंह ने कहा कि विजय सिन्हा का चैप्टर बंद हो चुका है, उन पर कोई हमला नहीं हुआ।

सिन्हा ने स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर असंतोष जताया और कहा कि वह इस मामले को चुनाव आयोग के समक्ष उठाएंगे। इस बीच, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने घटना का संज्ञान लेते हुए डीजीपी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

दसवीं पास हैं अजय कुमार सिंह

आइए, आपको बताते हैं कि अजय कुमार सिंह कौन हैं। अजय कुमार सिंह का जन्म 10 , 1963 को हुआ था। बिहार विधान परिषद की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, अजय कुमार सिंह दसवीं पास हैं और उनके पिता का नाम साधु शरण सिंह है। वह मुंगेर की सीट से आरजेडी के विधान परिषद सदस्य हैं।

अजय कुमार सिंह ने 1993 में आदर्श हाई स्कूल, तेतरहाट से 10वीं पास की थी। उनके पास 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है और उन पर आईपीसी और बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

क्या नीतीश कुमार को ढो रही है बीजेपी? इस बड़े नेता ने दिया जवाब