देश की राजधानी दिल्ली में अनोखी शादी देखने को मिली है जहां दूल्हा-दुल्हन ने शादी के बाद दिव्यांग लोगों को व्हीलचेयर दिया। वसंत कुंज में आयोजित इस शादी समारोह में दिव्यांग लोगों को खास तौर पर बुलाया गया था। जिन्हें शादी बाद मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इस शादी ने हर किसी के सामने एक अनोखी मिसाल पेश की है।

शादी में फिल्मी हस्ती हुए शामिल

आंचल और विभोर की शादी में कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थी। इस शादी में फिल्म बजरंगी भाईजान फेम एक्टर मनोज बक्शी भी शामिल हुए। उनके साथ ही कई बड़े अधिकारी भी इस शादी समारोह में सम्मिलित हुए। सभी दूल्हा-दुल्हन को बधाइयां के साथ शुभकामनाएं दी। साथ ही दूल्हा और दुल्हन ने व्हीलचेयर बांट कर हर किसी का दिल भी जीत लिया।

दूल्हा-दुल्हन ने जीता लोगों का दिल

आज के समय में तमाम तरह से शादियां हो रही हैं। लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अलग-अलग तरह के नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। कोई अपनी शादी में गरीबों को कंबल दे रहा है तो कोई अपनी शादी में दिव्यांग लोगों को व्हीलचेयर प्रदान कर रहा है। बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो गरीबों विशेष तौर आमंत्रित करके उन्हें गिफ्ट देते हैं। इस तरह दूल्हा-दुल्हन अपने नए जीवन की शुरुआत करते हैं और खुशियां मनाते हैं।

सात गांवों के 615 किसानों को मिलेंगे आबादी भूखंड, 14 दिसंबर से तय होगी पात्रता

शादियों का चल रहा सीजन

इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। हर जगह शादी के ढोल-नगाड़े सुनने को मिल जा रहे हैं। इससे जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। शादियों में दूल्हा-दुल्हन के साथ पूरा परिवार दोस्त-यार हर कोई इस अवसर का आनंद ले रहे हैं। इसी दौरान कई शादियों पर अच्छी पहल भी देखने को मिल जा रही है। जिसको देखने के बाद हर किसी को खुशी मिल रही है।