दिल्ली के छतरपुर इलाके में फिर एक निर्भयाकांड होते-होते बच गया। गनीमत रही कि उस समय बिजली गुल हो गई अन्यथा आरोपी पीड़ित महिला से बलात्कार के बाद उसके साथ निर्भया जैसी वारदात की योजना बना लिया था। बलात्कार के पहले महिला की आंखों और फिर ओठ पर चिपकाने वाला गोंद का व्यवहार कर हैवानियत का खेल खेला गया। विरोध करने पर आरोपी दरिंदगी दिखाते हुए पानी गर्म करने वाली लोहे की राड से पीड़िता को जख्मी कर दिया। महरौली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की धड़पकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा है।
सूत्रों के मुताबिक छतरपुर कालोनी के जूते की फैक्ट्री में काम करने वाले आरोपी की इस महिला पर पहले से ही नजर थी। महिला शादीशुदा है। शुक्रवार दिन में जब उसके पति घर पर नहीं थे तभी आरोपी घर में घुसकर उसके साथ जबदस्ती करनी चाही। विरोध करने पर उसने महिला के मुंह पर पहले टेप लगा दिया और बाद में आंखों पर भी गोंद चिपका कर उसके साथ बलात्कार किया। महिला जब हाथ पैर फेंकना शुरू कर दिया तो आरोपी ने हैवानियत दिखाते हुए पानी गर्म करने वाले लोहे से उसके शरीर के कई भागों में चोट पहुंचाया और फिर उसे गर्म कर महिला के अंदरूनी भागों में भी राड से हमले की कोशिश की। यह तो गनीमत रही कि तभी बिजली कट गई और फिर आरोपी फरार हो गया। महिला ने पति को इस बात की सूचना देकर तुरंत पुलिस में इत्तिला कर दी। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। उसकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।