दिल्ली के कबीर नगर इलाके में देर रात बड़ा हादसा हो गया। एक इमारत गिरने से दो लोगों को मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना करीब रात के 2.16 बजे की है। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय अरशद और 20 वर्षीय तौहीद के रूप में की गई है। घटना में तीसरा कर्मचारी 22 वर्षीय रेहान गंभीर रूप से घायल हो गया। उत्तर पूर्व दिल्ली की डीसीपी जॉय टिर्की ने कहा कि इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक स्थानीय लोगों से देर रात इमरजेंसी कॉल मिली थी। घटना के समय इमारत की पहली मंजिल खाली थी। जबकि भूतल का इस्तेमाल जींस काटने के लिए किया जा रहा था। इमारत के मालिक की पहचान शाहिद के रूप में हुई है। फिलहाल उसे ढूंढने की कोशिशें जारी हैं। फिलहाल मौके पर NDRF की टीम भी मौजूद है।फिलहाल मौके पर NDRF की टीम भी मौजूद है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस मकान में यह हादसा हुआ वह मकान 25 गज का है। मकान मालिक का एक और घर इसके पास में 25 गज का है। इसे तोड़कर नया घर बनाया जा रहा है। आशंका है कि बगल का मकान तोड़े जाने की वजह से तो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
