देश की राजधानी नई दिल्ली के रोहिणी इलाके में प्रॉपर्टी को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने एक लड़की को थप्पड़ मारकर छत से नीचे गिरा दिया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। न्यूज एजेंसी PTI द्वारा पुलिस के हवाले से दी गई जानकारी के अनुसार, यह मामला रोहिणी के अमन विहार का है, जहां एक सिंगल स्टोरी बिल्डिंग की छत पर एक प्रॉपर्टी विवाद में एक युवक ने 17 साल की लड़की को थप्पड़ मारकर छत से नीचे गिरा दिया।

वायरल हो रही वीडियो में लड़की और शख्स बहस करते दिखाई दे रहे हैं। जिस छत पर दोनों लोग बहस कर रहे थे, उसपर कोई बाउंड्री नहीं थी। इसी दौरान शख्स लड़की को थप्पड़ मारता है और वो पलटते हुए नीचे सड़क पर गिर जाती है। पुलिस के अनुसार, यह घटना किराड़ी सुलेमान नगर के करन विहार में गुरुवार शाम चार बजे की है।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

PTI की रिपोर्ट में बताया गया है कि घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि पीड़ित को MGM अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का मेडिको-लीगल सर्टिफिकेट प्राप्त किया और उसका बयान दर्ज किया।

Maharashtra: अबॉर्शन के बाद हुई प्रेमिका की मौत तो शख्स ने की शर्मनाक हरकत, शव के साथ बच्चों को भी नदीं में फेंका

उसके बयान के आधार पर दिल्ली पुलिस ने आरोपी मुनीश उर्फ मोनू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत  धारा 115 (स्वेच्छा से चोट पहुँचाना), 126(2) (गलत तरीके से रोकना) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच में संपत्ति को लेकर विवाद था। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई हैं। मामले में जांच जारी है।