Delhi News: Delhi News: राजधानी दिल्ली में अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने जिलों की संख्या को लेकर बड़ा फैसला किया है। सरकार ने राजस्व और दिल्ली नगर निगम की सीमाओं को एक करते हुए नए सिरे से नए जिलों के नामों को ऐलान कर दिया है। दिल्ली में अब तक 11 राजस्व जिले होते थे जिनकी संख्या अब बढ़कर 13 कर दी गई है।
सरकार के फैसले के मुताबिक, मौजूदा 11 राजस्व जिलों में से शाहदरा जिले को समाप्त करते हुए उसके सभी सब डिवीजन को नॉर्थ ईस्ट जिले में मर्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही नए जिलों के नाम भी घोषित किए हैं।
ये हैं दिल्ली के नए जिले
11 से 13 किए गए जिलों को लेकर दिल्ली सरकार ने नए जिलों के तीन नाम ओल्ड दिल्ली, सेंट्रल नॉर्थ और आउटर नॉर्थ है। इसको लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि राजधानी में जिलों की संख्या अब 13 कर दी गई है। 13 नए जिले बनने से शासन और अधिक सुचारू होगा। राजस्व जिलों और दिल्ली नगर निगम की सीमाएं अब एक जैसी होंगी।
क्या है दिल्ली सरकार के फैसले का मकसद
दिल्ली सरकार के अधिकारियों के अनुसार, लोगों की सुविधा और प्रशासन को आसान बनाने के लिए जिलों का नाम बदलने और सीमाओं को फिर से तय करने की जरूरत लग रही थी। सरकार के इस फैसले के बाद दिल्ली के लोगों को अपने जिलों के नए नाम देखने को मिलेंगे।
जानकारी के मुताबिक, इस फैसले के पीछे सरकार का मकसद है कि जिलों की प्रशासनिक सीमाएं और नगर निगम के जोन की सीमाएं एक-दूसरे से पूरी तरह मिल जाएं।
दिल्ली के सभी जिलों को नाम
1 दक्षिण पूर्व – जंगपुरा, कालकाजी, बदरपुर
2 पुरानी दिल्ली – सदर बाज़ार, चांदनी चौक
3 उत्तर – बुराड़ी, आदर्श नगर, बादली
4 नई दिल्ली – दिल्ली कैंट, नई दिल्ली
5 मध्य- पटेल नगर, करोल बाग
6 मध्य उत्तर – सकुर बस्ती, शालीमार बाग, मॉडल टाउन
7 दक्षिण पश्चिम – नजफगढ़, मटियाला, द्वारका, बिजवासन
8 बाहरी उत्तर – मुंडका, नरेला, बवाना
9 उत्तर पश्चिम – किरारी, नांगलोई जाट, रोहिणी
10 उत्तर पूर्व – करावल नगर, गोकलपुरी, यमुना विहार, शाहदरा
11 पूर्व- गांधी नगर, विश्वास नगर, पटपड़गंज
12 दक्षिण – छतरपुर, मालवीय नगर, देवली, महरौली
13 पश्चिम – विकासपुरी, जनकपुरी, राजौरी गार्डन
