दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि तूफानों से जूझना उनकी आदत है और वह किसी भी असुरी शक्ति से नहीं डरती हैं। रेखा गुप्ता पर हाल ही में जनसुनवाई के दौरान उनके आवास पर हमला हुआ था। इस घटना की मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बड़े पैमाने पर चर्चा हुई थी। आरोपी राजेश खिमजी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

रेखा गुप्ता एक कार्यक्रम में उन दिनों के बारे में बता रही थीं, जब वह दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ती थीं और छात्र संघ की अध्यक्ष थीं।

रेखा गुप्‍ता पर हमले के बाद द‍िल्‍ली पुल‍िस में बड़े स्‍तर पर तबादले

मुख्यमंत्री ने कहा, “जब मैं डूसू की प्रेसीडेंट थी, तब एक प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाया जाना था। मिट्टी का तेल न मिलने पर तब किसी ने पुतले में पेट्रोल डाल दिया। जैसे ही मैंने तिल्ली जलाई, आग लग गई और मेरा चेहरा जल गया। एक महीने तक मैं उस दर्द को सहती रही… मैं यही मानती थी कि रुकना नहीं है, चलते रहना है।”

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसी भी असुरी शक्ति से डरने वाली नहीं हैं।

दिल्ली पुलिस में बड़े पैमाने पर हुए तबादले

मुख्यमंत्री पर हमले के बाद द‍िल्‍ली पुल‍िस में बड़े स्‍तर पर तबादले किए गए थे और राजधानी में नए कमिश्नर की तैनाती हुई थी। सतीश गोलचा को नया कमिश्नर बनाया गया था।

हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा दी थी। इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा दिल्ली पुलिस के पास थी लेकिन हमले के बाद उनकी सुरक्षा सीआरपीएफ को सौंप दी गई। पुलिस अफसरों का कहना है कि मुख्यमंत्री, उनके आधिकारिक निवास और सिविल लाइंस इलाके में स्थित उनके कैंप ऑफिस की सुरक्षा भी VIP सिक्योरिटी ग्रुप के पास रहेगी।

सीएम रेखा पर हमले को आप ने बताया गलत