Delhi Cabinet Ministers List 2025 In Hindi: दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ ही बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। पार्टी नेतृत्व ने शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता पर भरोसा जताते हुए प्रदेश की कमान सौंपी है। रेखा गुप्ता के साथ 6 अन्य विधायक राज्य के मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इन मंत्रियों में किसी ने एमबीए की पढ़ाई की है तो कोई पेशें से डॉक्टर है। वहीं 12वीं पास भी मंत्री बनने जा रहे हैं।

रेखा गुप्ता आज दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली है। उन्होंने शालीमार बाग से आम आदमी पार्टी के बंदना कुमारी को बड़े अंतर से हराया है। रेखा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री हासिल की। इस दौरान वो डीयू छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष रहीं।

केजरीवाल को हराकर रचा इतिहास

प्रवेश वर्माः पार्टी के दिग्गज नेता और अरविंद केजरीवाल को हराकर विधानसभा पहुंचे प्रवेश वर्मा ने एमबीए की पढ़ाई की है। इससे पहले वो दिल्ली विश्वविद्यालय से बी. कॉम किया। इस चुनाव में उन्होंने केजरीवाल को करीब 4 हजार से अधिक वोटों से हराया है। वो नई दिल्ली सीट से विधायक चुने गए हैं।

‘शीशमहल’ का अब क्या होगा? रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण से पहले किया बड़ा ऐलान

आशीष सूदः जनकपुरी से विधायक चुने गए आशीष सूद को भी दिल्ली सरकार में मंत्री बनाया जाना है। बीते चुनाव में सूद ने आप उम्मीदवार प्रवीण कुमार को बड़े अंतर से हराया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रहे सूद बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। सूद ने बी. कॉम की पढ़ाई की है। उन्होंने अपने राजनीति की शुरुआत ABVP से की थी।

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता कपिल मिश्रा

मनजिंदर सिंह सिरसाः बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राजौरी गार्डन से जीत कर विधानसभा पहुंचे मजिंदर सिंह सिरसा भी दिल्ली सरकार में मंत्री बनने वाले हैं। इस चुनाव में उन्होंने आप उम्मीदवार धनवती चंदेला को हराया है। प्रदेश के सबसे अमीर विधायकों में उनका नाम प्रमुखता से लिया जाता है। 52 वर्षीय सिरसा ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। सिरसा के पास 248 करोड़ की संपत्ति है।

रेखा गुप्ता की सिक्योरिटी में कितने जवान रहेंगे तैनात

कपिल मिश्रा: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता माने जाने वाले कपिल मिश्रा दिल्ली सरकार में मंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने करावल नगर से आप प्रत्याशी मनोज त्यागी को हराया है। कपिल आम आदमी पार्टी की सरकार में भी मंत्री थे। हालांकि बाद में वो बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से समाज कार्य विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है।

दलित चेहरे के तौर पर शामिल हुए इंद्राज सिंह

रविंदर इंद्राज सिंह: बवाना विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बने इंद्राज सिंह को दिल्ली सरकार में मंत्री बनाया गया है। इंद्राज को दलित चेहरे के तौर पर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। बीते चुनाव में उन्होंने आप के जय भगवान को हराया है।

पंकज कुमार सिंह: दिल्ली की विकासपुरी विधानसभा से जीतकर विधायक बने पंकज कुमार सिंह पेशे से डॉक्टर हैं। पंकज ने बिहार के मगध यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की पढ़ाई की है। इस चुनाव में उन्होंने महिंदर यादव को बड़े अंतर से हराया है। दिल्ली सरकार में पंकज को भी मंत्री बनाया जा रहा है।