Delhi Elections 2020: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली कांग्रेस उम्मीदवार सुबह से देर रात तक पदयात्रा, जनसंपर्क यात्रा और जनसभाएं कर रहे हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि भाजपा और ‘आप’ दोनों पार्टियां चुनाव प्रचार के दौरान झूठे वादे कर दिल्ली की जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही हैं। भाजपा हो या फिर आम आदमी पार्टी दोनों के पास कोई मुद्दा नहीं है। दिल्ली कांग्रेस अपने बल पर दिल्ली में सरकार का गठन करेगी। वहीं, गांधी नगर से कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि जो वादे अधूरे रह गए थे।

उन्हें पूरा करेंगे। अब वक्त आ गया है कि वह जनता के लिए किए गए कामों का आकलन करे और सही उम्मीदवार को चूने। वहीं, कालकाजी से कांग्रेस उम्मीदवार शिवानी चोपड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी जो भ्रष्टाचार खत्म करने का नारा देकर सत्ता में आई थी, आज उसके नेता भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। आप नेता बड़ी-बड़ी सभाओं, गली, मोहल्लों की नुक्कड़ सभाओं में दिल्लीवासियों को झूठे वायदों में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली की जनता अब उनके बहकावे में नहीं आएगी।

शिवानी चोपड़ा ने भूमिहीन कैंप, ईस्ट ऑफ कैलाश, गांधी कैंप मस्जिद, बी ब्लाक, एफ ब्लाक, के ब्लाक, साउथ पार्क, सुखदेव विहार में बैठकें कीं और पदयात्रा कर क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क किया। उन्होंने कालकाजी के एक रेस्तरां में व्यापारियों के साथ भी बैठक की। कालकाजी और गिरी नगर के वरिष्ठ नागरिकों से मिलीं और उनका आशीर्वाद लिया।

वहीं, वजीरपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हरी किशन जिंदल ने अशोका गार्डेन, अशोक विहार, अशोक विहार फेस-4, ब्लाक झुग्गी, वजीरपुर गांव मस्जिद, मदीना मस्जिद, राजा पार्क मस्जिद, जे जे कालोनी, शुक्र बाजार और ब्लाक केशवपुरम में जनसंपर्क और पद यात्रा की गई जिसमे जनता का भरपूर समर्थन मिला। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री तबरेज साहु और बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।