Danapur Vidhan Sabha Seat Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर वोटों की गिनती पूरी हो गई है। बीजेपी के प्रत्याशी रामकृपाल यादव ने दानापुर सीट पर बाजी पलट दी है। उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी रीतलाल यादव के खिलाफ करीब 30 हजार से ज्यादा वोटों से बड़ी जीत दर्ज की है। खास बात यह है कि इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रचार किया था, जबकि आरजेडी नेता रीतलाल यादव के लिए आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने चुनाव के अंतिम दौर में रोड शो किया था।

Bihar Elections Results LIVE | Bihar Elections Results ECI LIVE

दानापुर सीट पर कौन आगे?

पार्टीप्रत्याशीवोटनतीजा
BJPराम कृपाल यादव1,19,877 जीत
RJDरीत लाल यादव90,744 हार

दानापुर विधानसभा सीट सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के लिए काफी चुनौती पूर्ण मानी जा रही थी। यह सीट लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी का गढ़ मानी जाती है। इसके बावजूद यह सीट बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव ने जीत ली है। इस सीट पर

Anant Singh Assembly Seat Results

दानापुर विधानसभा सीट के 2020 के चुनाव नतीजे

पार्टीप्रत्याशीवोट
आरजेडीरीत लाल यादव1,13,529 (जीत)
बीजेपीआशा देवी86,358 (हार)

दानापुर विधानसभा सीट के साल 2020 के चुनाव नतीजों की बात करें तो इस सीट पर महागठबंधन के तहत राजद द्वारा चुनावी मैदान में उतारे गए रीत लाल यादव को बड़ी जीत मिली थी। उन्होंने सीट पर 48 फ़ीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए थे। इस सीट पर 2020 में भाजपा प्रत्याशी आशा देवी दूसरे नंबर पर रही थी। उन्हें 39 फ़ीसदी के करीब वोट मिला था। राजद प्रत्याशी रीत लाल यादव को 89,895 वोट मिले थे जबकि भाजपा प्रत्याशी आशा देवी को 73,971 वोट मिले थे।

Breaking News LIVE Today

दानापुर विधानसभा सीट के 2015 के चुनाव नतीजे

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीआशा देवी72,192 (जीत)
आरजेडीराज किशोर यादव66,983 (हार)

साल 2015 के विधानसभा चुनाव की बात करें दानापुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशा देवी ने राजद प्रत्याशी राज किशोर यादव को कड़ी टक्कर देते हुए सीट अपने नाम की थी। आशा देवी को इस सीट पर 72,192 वोट मिले थे जबकि राजद प्रत्याशी राज किशोर यादव को 66,983 वोट मिले थे। आशा देवी और राज किशोर के बीच लगभग तीन फीसदी वोटों का अंतर था। ध्यान देने वाली बात है अभी है कि 2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू भी महागठबंधन का हिस्सा थी।

दानापुर विधानसभा सीट के 2010 के चुनाव नतीजे

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीआशा देवी59,425 (जीत)
निर्दलीयरीत लाल यादव41,506 (हार)

दानापुर विधानसभा सीट के 2010 के चुनाव नतीजों की बात करें तो यह सीट उस चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी आशा देवी के हिस्से गई थी। उस दौरान इस सीट पर आशा देवी को एक तरफा जीत मिली थी। उन्होंने 47 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी रीत लाल यादव को करीब 33 फ़ीसदी वोट ही मिले थे। 2010 में दानापुर से जीतने वाली बीजेपी प्रत्याशी आशा देवी को 59,425 वोट मिले थे जबकि रीत लाल यादव को 41,506 वोट मिले थे।