Cyclone Vayu in Gujarat LIVE News Update: मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि चक्रवात ‘वायु’ ने अपना रास्ता बदल लिया है और अब इसके गुजरात तट से टकराने की संभावना नहीं है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इसके (चक्रवात वायु के) तट से टकराने की संभावना नहीं है। यह केवल तट के किनारे से गुजरेगा। इसके मार्ग में हल्का बदलाव आया है। लेकिन, इसका प्रभाव वहां होगा, तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी।’’ मौसम विज्ञान विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक देवेंद्र प्रधान ने बताया कि चक्रवात समुद्र में रहेगा और गुजरात तट के किनारे-किनारे गुजरेगा।

प्रधान ने बताया, ‘‘इसने थोड़ा सा पश्चिम की तरफ रुख कर लिया है। यह गुजरात तट के किनारे-किनारे गुजरेगा।’’ चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने सुबह साढ़े आठ बजे के बुलेटिन में कहा, ‘‘काफी संभावना है कि यह कुछ समय तक उत्तर-उत्तर पश्चिमी दिशा की तरफ चलेगा और फिर उत्तर पश्चिमी दिशा में सौराष्ट्र तट के किनारे से गुजरेगा जिससे गिर सोमनाथ, दीव, जूनागढ़, पोरबंदर और देवभूमि द्वारका प्रभावित होंगे । इस दौरान 135 से 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो 13 जून को दोपहर बाद 160 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार की हवाओं में तब्दील हो सकती हैं।’’

Cyclone Vayu 13 June, 2019 LIVE News Updates

Live Blog

15:31 (IST)13 Jun 2019
रेलवे ने रद्द कीं 9 और ट्रेनें

वेस्टर्न रेलवे ने वायु साइक्लोन को देखते हुए 9 और ट्रेनें रद्द कर दी हैं। वहीं, 4 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है।


14:29 (IST)13 Jun 2019
मौसम विभाग ने दी यह नई जानकारी

चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने सुबह साढ़े आठ बजे के बुलेटिन में कहा, ‘‘काफी संभावना है कि यह कुछ समय तक उत्तर-उत्तर पश्चिमी दिशा की तरफ चलेगा और फिर उत्तर पश्चिमी दिशा में सौराष्ट्र तट के किनारे से गुजरेगा जिससे गिर सोमनाथ, दीव, जूनागढ़, पोरबंदर और देवभूमि द्वारका प्रभावित होंगे । इस दौरान 135 से 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जो 13 जून को दोपहर बाद 160 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार की हवाओं में तब्दील हो सकती हैं।’’

13:38 (IST)13 Jun 2019
चक्रवात ‘वायु’ ने रास्ता बदला, गुजरात तट से टकराने की संभावना नहीं

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि चक्रवात ‘वायु’ ने अपना रास्ता बदल लिया है और अब इसके गुजरात तट से टकराने की संभावना नहीं है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इसके (चक्रवात वायु के) तट से टकराने की संभावना नहीं है। यह केवल तट के किनारे से गुजरेगा। इसके मार्ग में हल्का बदलाव आया है। लेकिन, इसका प्रभाव वहां होगा, तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी।’’

10:20 (IST)13 Jun 2019
10 लाख लोगों को रेस्क्यू कैंप पहुंचाया गया

वायु साइक्लोन के दिशा बदलने से गुजरात पर मंडरा रहा बड़ा खतरा टल गया है। हालांकि, केंद्र व राज्य सरकार ने सतर्कता बरकरार रखी है। इसके तहत 10 लाख लोगों को रेस्क्यू कैंप में भेज दिया गया है। 

09:42 (IST)13 Jun 2019
श्रद्धालुओं ने गुरुवार तड़के किए सोमनाथ मंदिर के दर्शन
09:31 (IST)13 Jun 2019
इन इलाकों पर मंडरा रहा खतरा

आईएमडी की वैज्ञानिक मनोरमा मोहंती ने बताया कि अहमदाबाद में वायु साइक्लोन की स्थिति काफी ज्यादा गंभीर है। दोपहर तक सौराष्ट्र में 135 से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। तटीय जिलों दीव, गिर सोमनाथ, जूनागढ़, पोरबंदर और द्वारका पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है।

09:27 (IST)13 Jun 2019
पोरबंदर पहुंची एनडीआरएफ की 6 टीम
08:40 (IST)13 Jun 2019
वायु से अब तक 6 की मौत

दक्षिण गुजरात के 3 जिलों में वायु की वजह से हुए लैंडफॉल में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 2 घायल हो गए हैं। एनडीआरएफ, सेना और पुलिस की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। अब तक करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है।

07:23 (IST)13 Jun 2019
गुजरात में दिखने लगा वायु का असर, चल रहीं तेज हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक, वायु चक्रवात अब राज्य के काफी करीब पहुंच चुका है। यह गुजरात के तटीय इलाकों पोरबंदर और दीव से गुजरेगा। ऐसे में राज्य में तेज हवाएं चलने लगी हैं। बता दें कि तूफान को देखते हुए पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। हालांकि, कई मछुआरे अपने गांव छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।

06:32 (IST)13 Jun 2019
गुजरात में सेना ने शुरू किया ऑपरेशन

वायु साइक्लोन की वजह से गुजरात के पोरबंदर में समुद्र का जलस्तर बढ़ने लगा है। वहीं, माधोपुर के कई गांवों में समुद्र का पानी घुस गया है। सेना, एनडीआरएफ और पुलिस ने यहां रहने वाले मछुआरों को निकालने के लिए संयुक्त ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

06:30 (IST)13 Jun 2019
रेलवे ने कुल 70 ट्रेनें रद्द कीं

वायु साइक्लोन को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने 30 और ट्रेनें रद्द कर दी हैं। बता दें कि रेलवे ने पहले 40 ट्रेनें रद्द करने का फैसला किया था। नई घोषणा के बाद 14 जून तक कुल 70 ट्रेनें रद्द रहेंगी। 

23:25 (IST)12 Jun 2019
30 और मेनलाइन ट्रेनें रद्द

पश्चिम रेलवे ने चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर 30 और मेनलाइन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 

22:58 (IST)12 Jun 2019
सैकड़ों गांव कराए गए खाली

गुजरात रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अडिशनल चीफ सेक्रेटरी पंकज कुमार ने बताया कि तूफान को देखते हुए तटीय इलाकों के 500 से अधिक गांव खाली करा लिए गए हैं। 2.15 लाख लोगों को शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बुधवार देर रात से गश्त शुरू कर देगी। HighlightsDeleteEdit

22:17 (IST)12 Jun 2019
वेस्टर्न रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें

वायु साइक्लोन के चलते वेस्टर्न रेलवे ने 40 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। साथ ही, 28 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करने का ऐलान किया है। इसके अलावा साइक्लोन से प्रभावित होने वाले लोगों को निकालने रेलवे ने 3 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें गुरुवार (13 जून) को राजकोट डिविजन, भावनगर डिविजन और वेरावल से चलेंगी।

22:08 (IST)12 Jun 2019
चक्रवात वायु ‘बेहद गंभीर’ हुआ, रेलवे ने रद्द किया 40 ट्रेनों का संचालन

वायु साइक्लोन को देखते हुए पूरा गुजरात हाई अलर्ट पर है। इस बीच वेस्टर्न रेलवे ने 40 ट्रेनों का संचालन पूरी तरह रद्द कर दिया है। वहीं, 23 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं। इसके अलावा अहमदाबाद एयरपोर्ट से कई उड़ान भी रद्द की गई हैं।

20:15 (IST)12 Jun 2019
गृहमंत्री अमित शाह ने की यह अपील

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मौसम विभाग ने गुजरात के पोरबंदर और दीव तट से साइक्लोन के गुजरने की जानकारी दी है। मैं लोगों की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं। गृह मंत्रालय राज्य सरकारों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेशों के भी संपर्क में है। एनडीआरएफ की 52 टीमें तैनात कर दी गई हैं।

19:52 (IST)12 Jun 2019
500 गांव कराए गए खाली

गुजरात रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अडिशनल चीफ सेक्रेटरी पंकज कुमार ने बताया कि तूफान को देखते हुए तटीय इलाकों के 500 से अधिक गांव खाली करा लिए गए हैं। 2.15 लाख लोगों को शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बुधवार देर रात से गश्त शुरू कर देगी।

18:09 (IST)12 Jun 2019
गुजरात से रह गया बस 280 किमी दूर रह गया वायु साइक्लोन

मौसम विभाग के मुताबिक, वायु साइक्लोन काफी तेजी से गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। यह राज्य के दक्षिण वेरावल से 280 किमी और दक्षिण पोरबंदर से 360 किलोमीटर दूर रह गया है।

16:54 (IST)12 Jun 2019
सोमनाथ मंदिर से टकराईं तेज हवाएं, Video

साइक्लोन वायु का असर गुजरात में नजर आने लगा है। बुधवार दोपहर धूल भरी तेज हवाएं सोमनाथ मंदिर से टकराईं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गुरुवार सुबह लैंडफॉल हो सकता है।

16:40 (IST)12 Jun 2019
गुजरात में कितनी तेज चल रही आंधी, देखें Video
15:01 (IST)12 Jun 2019
सौराष्ट्र व कच्छ की तरफ बढ़ रहा है साइक्लोन वायु

चक्रवात ‘वायु’ के ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदल जाने के कारण महाराष्ट्र में मुंबई और पड़ोस के कुछ तटीय इलाकों में बुधवार सुबह तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चक्रवात की गंभीर स्थिति को अद्यतन करते हुए कहा है कि चक्रवात पड़ोसी राज्य गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों की ओर लगातार बढ़ रहा है।

14:39 (IST)12 Jun 2019
मोरबी पहुंची NDRF की टीम

वायु साइक्लोन को देखते हुए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स टीम मोरबी पहुंच चुकी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि वायु साइक्लोन गुरुवार तड़के पोरबंदर और महुआ के तटीय इलाकों में पहुंच सकता है।

14:27 (IST)12 Jun 2019
अहमदाबाद से कल इन शहरों के लिए नहीं उड़ेगी कोई भी फ्लाइट

साइक्लोन वायु को देखते हुए अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पोरबंदर, दीव, कांदला, मुंदरा और भावनगर जाने वाली फ्लाइट्स 13 जून को रद्द रहेंगी।

14:23 (IST)12 Jun 2019
ओखा से राजकोट जाएंगी 2 स्पेशल ट्रेन

वायु साइक्लोन से निपटने के लिए वेस्टर्न रेलवे ने 2 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें शाम 5:45 और रात 8:05 बजे ओखा से राजकोट और अहमदाबाद जाएंगी।

14:19 (IST)12 Jun 2019
दिल्ली में सुबह छाये रहे बादल, दिन में गर्मी से राहत मिलने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर बाद धूल भरी हवा चलने और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना के कारण दिल्लीवासियों को जबर्दस्त गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहेगा।

14:12 (IST)12 Jun 2019
165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, सुदूर समुद्र में हवा के कम दबाव का क्षेत्र तेजी से बनने के कारण ‘वायु' साइक्लोन के 13 जून को गुजरात के तटीय इलाकों पोरबंदर और कच्छ क्षेत्र में पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में यह साइक्लोन खतरनाक हो सकता है। इस दौरान हवा की गति 140 से 165 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

14:12 (IST)12 Jun 2019
मौसम विभाग ने दी यह जानकारी

अरब सागर में हवा का दबाव कम होने की स्थिति बनने के कारण साइक्लोन ‘वायु' महाराष्ट्र पहुंच चुका है और अब यह गुजरात की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, वायु साइक्लोन 13 जून को गुजरात पहुंच जाएगा। ऐसे में राज्य सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, स्कूल और कॉलेज दो दिन (12 और 13 जून) के लिए बंद करने की घोषणा की गई है। मौसम विभाग की मानें तो 'वायु' साइक्लोन पिछले 6 घंटे में पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर से उत्तर की काफी तेजी से बढ़ा है।

13:14 (IST)12 Jun 2019
वायु साइक्लोन से निपटने के लिए वेस्टर्न रेलवे ने की यह प्लानिंग

पश्चिमी रेलवे ने 14 जून की सुबह तक कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। वहीं, कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, वेरावल, ओखा, पोरबंदर, भावनगर, भुज और गांधीधाम जाने वाली सभी एक्सप्रेस, मेल और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। सभी ट्रेनों को लेकर जारी किए गए निर्देश 12 जून को शाम 6 बजे से लागू होंगे। वहीं, प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के लिए हर स्टेशन से एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

12:52 (IST)12 Jun 2019
गुजरात में चक्रवात के मद्देनजर लोगों की मदद के लिए तैयार रहें कांग्रेस कार्यकर्ता: राहुल गांधी

चक्रवाती तूफान ''वायु'' के गुजरात के तट पर दस्तक देने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित लोगों की मदद के लिए कमर कस लें। गांधी ने ट्वीट किया, ''साइक्लोन वायु'' गुजरात तट के करीब पहुंचने वाला है। मैं गुजरात के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे इसके रास्ते में आने वाले सभी क्षेत्रों में मदद के लिए तैयार रहें। मैं चक्रवात से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के सभी लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं। मौसम विभाग के अनुसार ‘वायु’ 13 जून को तड़के गुजरात तट पर पहुंच सकता है। इससे गुजरात के तटीय जिलों में भारी वर्षा होने का अनुमान है।

12:45 (IST)12 Jun 2019
गुजरात में 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि वायु साइक्लोन की वजह से गुजरात में बुधवार और गुरुवार (12 व 13 जून) को 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने दोनों दिन सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

12:38 (IST)12 Jun 2019
NDRF के 152 सदस्यों को लेकर गुजरात रवाना हुआ IAF का हेलिकॉप्टर

भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर सी-17 बुधवार को दिल्ली से अराकोनम के लिए रवाना हुआ। इस विमान में एनडीआरएफ के 152 सदस्य और 8 टन मदद सामग्री है, जो वायु साइक्लोन से प्रभावित होने वाले गुजरात के लोगों को बांटी जाएगी।

12:24 (IST)12 Jun 2019
लैंडफॉल की आशंका के चलते 20 गांवों में हाई अलर्ट

वायु साइक्लोन की वजह से लैंडफॉल होने का भी अनुमान है। ऐसे में वलसाड जिले के 20 गांवों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, इन गांवों के 39 स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट और रेस्क्यू टीम को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

12:20 (IST)12 Jun 2019
गोवा से 200 किमी आगे निकला ‘वायु’

महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से निकलने के बाद वायु साइक्लोन गोवा भी पार कर चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, वायु साइक्लोन अब गोवा से 200 किलोमीटर आगे निकल चुका है। 

12:18 (IST)12 Jun 2019
गुरुवार सुबह पोरबंदर और महुवा के बीच पहुंचेगा वायु साइक्लोन

मौसम विभाग के मुताबिक, वायु साइक्लोन गुरुवार सुबह पोरबंदर और महुआ के बीच से गुजरात को पार करेगा। उस दौरान काफी तेज हवा चलने का अनुमान है।

12:16 (IST)12 Jun 2019
कच्छ का कांडला पोर्ट अस्थायी रूप से किया गया बंद

वायु साइक्लोन के चलते गुजरात में गुरुवार सुबह लैंडफॉल होने का अनुमान है। ऐसे में कच्छ का कांडला पोर्ट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इलाके में रहने वाले लोगों और मछुआरों को एनडीआरएफ ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।