उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक मगरमच्छ ट्रेन से कट गया। वन विभाग के डिप्टी रेंजर अजय सिंह राणा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार तड़के रोजा रेलवे स्टेशन के पास हुई। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ दो हिस्सों में कटा मिला, उसके ऊपर से ट्रेन निकल गई।

डिप्टी रेंजर अजय सिंह राणा ने बताया कि वह एक मादा मगरमच्छ थी। उसकी लंबाई करीब तीन फीट थी और उम्र करीब डेढ़ साल थी।

अधिकारियों ने अनुसार, लोकल गांव वालों ने बताया कि आसपास के इलाकों में पिछले काफी समय से मगरमच्छ देखे जा रहे थे। वन विभाग द्वारा इसे पकड़ने के कई प्रयास किए गए लेकिन वो ऐसा करने में असफल रहे।

इस देश में की जाती है मगरमच्छों की खेती, जानिए क्या है वजह?

वन विभाग ने PTI से कहा कि उनकी तरफ से मृत मगरमच्छ का पोस्टमार्टम करने के लिए पशु चिकित्सकों की एक टीम अरेंज की गई है।