बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद अब दिग्गज एक्टर अनुपम खेर की मां दुलारी को संक्रमण की पुष्टि हुई है। अनुपम खेर ने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि मां दुलारी को मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। बकौल खेर भाई, भाभी और भतीजी के इतनी सावधानी बरतने के बाद भी उनको कोरोना हो गया है। हालांकि जब अनुपम खेर ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया, तो वह नेगेटिव आया है।
बॉलीवुड एक्टर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मेरी मां कुछ नहीं खा रही थीं। उन्हें भूख नहीं लग रही थी। वो सोती रहती थीं। खेर ने कहा, ‘डॉक्टर की सलाह पर हमने उनका खून टेस्ट भी कराया। रिपोर्ट में सबकुछ नॉर्मल आया। सीटी स्कैन कराया गया तो माइल्ड (हल्का) कोविड-19 पॉजिटिव निकला है। मेरे भाई राजू और मैं भी उनके साथ ही थे। इसिलए दोनों ने सिटी स्कैन कराया। इसमें राजू माइल्ड पॉजिटिव निकले हैं और मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई है।’
Coronavirus in India Live Updates
खेर ने कहा कि इसके बाद हमने राजू के परिवार को टेस्ट कराने को कहा। भाभी, भजीती और भतीजे का भी सिटी स्कैन कराया गया। इसमें भाभी और भतीजी को कोविड-19 की पुष्टि हुई है। मां को कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्तीय कराया गया है। भाई और भतीजी होम क्वारंटाइन में हैं। बॉलीवुड एक्टर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर उनके माता-पिता को भूख नहीं लग रही है तो वो उनका टेस्ट कराएं।
यहां देखें वीडियो-
This is to inform all that my mother Dulari is found Covid + (Mildly). We have admitted her into Kokilaben Hospital. My brother, bhabhi & niece inspite of being careful have also tested mildly positive.I got myself tested as well & I have tested negative. @mybmc is informed.! pic.twitter.com/EpjDIALft2
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 12, 2020
इधर कोरोना पॉजिटिव निकले अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने कहा कि अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर है। उन्हें कोविड-19 के हल्के लक्षण हैं और वह इस वक्त आइसोलेशन यूनिट में भर्ती हैं। अभिषेक बच्चन में भी हल्के लक्ष्ण पाए गए हैं।
दूसरी तरफ भारत में पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 28,637 नए मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि इस बीच 551 लोगों की मौत भी हुई है। नए मामलों के साथ देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 8,49,553 तक जा पहुंची है। कुल मरीजों में 2,92,258 एक्टिव केस हैं और 5,34,621 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। कोरोना से अब तक 22,674 लोगों की मौत हो चुकी है।