छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने चंद्रयान-2 के ‘असफल’ बताते हुए इसका सीधा जिम्मेदार पीएम मोदी को ठहराया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के फूड और सिविल सप्लाई मंत्री अमरजीत भगत ने चंद्रयान-2 को ‘असफल’ करार देते हुए फेल होने के पीछे पीएम मोदी का हाथ बताया। उनका कहना था कि पीएम मोदी अभी तक दूसरो के द्वारा किए गए कार्यों का उद्धाटन करते थे, पहली बार उनकी सरकार में किए हुए कार्य में हिस्सा लेने गए और वह ‘असफल’ हो गया। बता दें कि इसरो के चीफ द्वारा चांद पर लौंडर की लोकेशन का पता चलने की भी बात सामने आई है। ऐसे में चंद्रयान-2 की यह यात्रा को असफल नहीं कहा जा सकता। लेकिन मंत्री के इस बयान ने मामले को तूल जरूर दे दिया है।
क्या है बयानः दरअसल, कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने चंद्रयान-2 के माध्यम से पीएम मोदी को घेरना चाहा लेकिन वे खुद विवादों में घिर गए। मंत्री को उनके दिए हुए बयान से लोग उन्हें खूब ट्रोल भी कर रहे हैं। भगत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘अभी तक मोदी जी केवल दूसरे के किए कामों में फीता काटते थे, उद्घाटन करते थे, वाहवाही लेते थे। पहली बार चंद्रयान-2 लॉन्च करने गए और वह भी फेल हो गया।’ बता दें कि वह चंद्रयान-2 को ‘असफल’ बताने और पीएम मोदी के खिलाफ बयान देने के कारण विवादों में घिरे जरुर, लेकिन चंद्रयान-2 के लैंडिंग को लॉन्चिंग बताने पर भी लोगों ने उनका खूब मजाक बनाया है।
National Hindi News, 10 September 2019 LIVE News Updates: देश-दुनिया की खबरों के लिए क्लिक करें
Chandrayaan-2: चंद्रयान से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसरो से उम्मीद अभी भी जारी हैः इसरो के चीफ के. सिवन ने रविवार (08 सितंबर) को बयान जारी कर बताया कि चांद पर ऑर्बिटर ने लैंडर को खोज निकाला है। इसके साथ सोमवार (09 सितंबर) को यह भी पता चला है कि लैंडर क्रैश नहीं हुआ, केवल थोड़ा टेंढ़ा हो गया है। बता दें कि इसरो द्वारा दी गई यह जानकारी लोगों में फिर से आशा की उम्मीद जगा दी है।