जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें से 15 मंत्री बीजेपी के और 8 मंत्री जेडीयू के हैं। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी नीतीश कुमार के साथ शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और NDA के कई अन्य शीर्ष नेता और एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

जनता दल (यू) के विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव और श्रवण कुमार ने बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली। लेशी सिंह, मदन साहनी, नितिन नबीन, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार ने पटना के गांधी मैदान में हो रहे शपथ समारोह में बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। यहां जानिए बिहार की सरकार में कौन-कौन बना मंत्री?

Live Updates

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम

11:16 (IST) 20 Nov 2025

पीएम नरेंद्र मोदी गांधी मैदान पहुंचे

पीएम नरेंद्र मोदी गांधी पहुंच गए हैं। वे अब नीतीश कुमार के मंच की तरफ बढ़ रहे हैं।

11:15 (IST) 20 Nov 2025

योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “उत्तर प्रदेश के लोगों की तरफ से मैं बिहार में नई सरकार को बधाई देने आया हूं। आज हम यहां जो देख रहे हैं, वो नीतीश कुमार जी के बड़े अनुभव और डबल इंजन सरकार के सार्थक प्रयासों का नतीजा है। मैं बिहार के लोगों को बधाई देता हूं। मैं नीतीश जी, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा जी और आज शपथ लेने वाली नई कैबिनेट को बधाई देता हूं।”

11:13 (IST) 20 Nov 2025

New Bihar CM Oath Taking Ceremony LIVE: गांधी मैदान पहुंचे बीजेपी के बड़े नेता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पटना के गांधी मैदान पहुंचे। आज यहां NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है।

11:12 (IST) 20 Nov 2025

कुछ देर में गांधी मैदान पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में गांधी मैदान पहुंचने वाले हैं। वह पटना एयरपोर्ट से निकल चुके हैं।

11:00 (IST) 20 Nov 2025

New Bihar CM Oath Taking Ceremony LIVE: आंध्र प्रदेश के सीएम भी पटना पहुंचे

आंध्र के सीएम चंद्र बाबू नायडू भी नीतीश कुमार के शपथ समारोह में हिस्सा लेने के लिए पटना पहुंच गए हैं।

10:56 (IST) 20 Nov 2025

New Bihar CM Oath Taking Ceremony LIVE: खुशी की बात है नीतीश कुमार दसवीं बार शपथ ले रहे हैंं- स्नेह लता

RLM MLA स्नेह लता कुशवाहा ने कहा- यह बहुत खुशी की बात है कि नीतीश कुमार जी 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे। लोगों को उन पर भरोसा है और वे चाहते हैं कि वे फिर से CM बनें।

10:55 (IST) 20 Nov 2025

New Bihar CM Oath Taking Ceremony LIVE: रेखा गुप्ता गांधी मैदान पहुंचीं- रेखा गुप्ता

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता गांधी मैदान पहुंच गई हैं। उन्होंने मीडिया से कहा- ये जनता के विश्वास की जीत है, सरकार के प्रयास की जाती है औऱ बिहार में विकास की जीत है।

10:53 (IST) 20 Nov 2025

New Bihar CM Oath Taking Ceremony LIVE: गांधी मैदान पहुंचे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंच गए हैं। वह इस समय मंच पर हैं। उनके साथ एनडीए के कई नेता भी हैं।

10:37 (IST) 20 Nov 2025

New Bihar CM Oath Taking Ceremony: फिर से डबल इंजन की सरकार बनने जा रही – हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष

HAM(S) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा, “जिस तरह से जनादेश आया और प्रचंड बहुमत के साथ हमारी सरकार बनी है। आज फिर से डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं।”

10:36 (IST) 20 Nov 2025

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: पटना पहुंचे एनडीए शासित राज्यों के सीएम

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पटना पहुंचे।

10:36 (IST) 20 Nov 2025

किस दल के कितने विधायक बन सकते हैं मंत्री?

बीजेपी और जदयू के आठ – आठ विधायक मंत्री बन सकते हैं। इसके अलावा तीन मंत्री पद चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को मिल सकते हैं।

10:35 (IST) 20 Nov 2025

Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: गुजरात के उपमुख्यमंत्री पटना पहुंचे

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे जो गांधी मैदान में होगा। उन्होंने कहा, “बिहार के लोगों को बहुत-बहुत बधाई। मोदी जी के नेतृत्व में हमने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह जीत बिहार के लोगों की है।”

10:34 (IST) 20 Nov 2025

Bihar CM Oath LIVE: कई विभागों पर सहमति नहीं बन पाई

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जदयू और भाजपा के बीच कई विभागों को लेकर सहमति नहीं पन पाई है।

10:34 (IST) 20 Nov 2025

Bihar CM Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: NDA आगे भी लगातार काम करता रहेगा- सम्राट चौधरी

बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर बिहार भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने कहा, “बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी-नीतीश कुमार को जो आशीर्वाद दिया है, जनता की भावना के अनुरूप काम करने के लिए शपथ ग्रहण हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी आ रहे हैं। बिहार की जनता ने लगातार 20 साल से NDA को सेवा करने का मौका दिया है और NDA आगे भी लगातार काम करता रहेगा।”

10:33 (IST) 20 Nov 2025

Bihar CM Oath LIVE: सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा लेंगे सीएम पद की शपथ

नीतीश कुमार की इस सरकार में बीजेपी के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

10:32 (IST) 20 Nov 2025

Bihar CM Oath LIVE: नीतीश कुमार दसवीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ

नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं।

इससे पहले बुधवार को भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य ने सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को फिर से उपनेता घोषित किया था। नीतीश ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के समक्ष नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया था।