जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें से 15 मंत्री बीजेपी के और 8 मंत्री जेडीयू के हैं। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी नीतीश कुमार के साथ शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और NDA के कई अन्य शीर्ष नेता और एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

जनता दल (यू) के विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव और श्रवण कुमार ने बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली। लेशी सिंह, मदन साहनी, नितिन नबीन, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार ने पटना के गांधी मैदान में हो रहे शपथ समारोह में बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। यहां जानिए बिहार की सरकार में कौन-कौन बना मंत्री?

Live Updates

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम

13:53 (IST) 20 Nov 2025

Nitish Kumar Oath Ceremony Live:हमारी सभी योजनाएं महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में- अनुप्रिया पटेल

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, "हमने अपने घोषणापत्र में युवाओं के लिए 1 करोड़ रोजगार की बात की है। महिलाएं हमारी शासन प्रणाली के केंद्र में हैं। हमारी सभी योजनाएं महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में हैं। इसी से विकसित भारत का निर्माण होगा।"

13:37 (IST) 20 Nov 2025

शपथ समारोह में विपक्ष का न आना बिहार की जनता का अपमान- मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "मैं समझता हूं कि बिहार अगले 5 वर्ष में अपने उस स्वरूप को पाएगा जिसकी कल्पना बिहार के लोग कर रहे हैं। अगर विपक्ष लोकतंत्र पर विश्वास रखता तो वे यहां(शपथ ग्रहण समारोह) जरूर आते. आज के शपथ समारोह में विपक्ष का न आना बिहार की जनता का अपमान है।"

13:07 (IST) 20 Nov 2025

सभी जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया जाएगा- श्रवण कुमार

बिहार के मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद श्रवण कुमार ने कहा, "बिहार की जनता को नमन करता हूं कि उन्होंने इतना बड़ा जानदेश देकर नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री बनाया। सभी जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया जाएगा।"

12:53 (IST) 20 Nov 2025

अब बंगाल की बारी है- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा किया है। हमें जितने वोट मिले हैं, उतनी जिम्मेदारी भी बढ़ी है। बिहार की जीत हमारी है और अब बंगाल की बारी है।"

12:39 (IST) 20 Nov 2025

Nitish Kumar Oath Ceremony Live: मैंने लक्ष्य पूरा किया और मैं मंत्री बन गया- दिलीप जायसवाल

बिहार भाजपा अध्यक्ष और बिहार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "कानून के राज में बिहार विकास करेगा। सरकार की यही प्राथमिकता है। मैं पहले मंत्री था और मंत्री पद छोड़कर मैंने संगठन की सेवा की थी। मेरे अध्यक्ष के काल में यह चुनाव हुआ। मैंने लक्ष्य पूरा किया और मैं मंत्री बन गया।"

12:22 (IST) 20 Nov 2025

Nitish Kumar Oath Ceremony Live: पीएम मोदी ने लहराया गमछा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी मैदान में लोगों का अभिवादन किया और अपना खास गमछा लहराकर बिहार के लोगों का शुक्रिया अदा किया।

12:15 (IST) 20 Nov 2025

छठी बार विधायक बने सुनील कुमार बने नीतीश सरकार मे मंत्री

बिहार के बिहारशरीफ विधान सभा से विधायक चुनकर आने वाले सुनील कुमार को नीतीश कुमार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। सुनील कुमार छठी बार विधायक बने हैं। नीचे पढ़ें उनका चुनावी परिणाम कैसा रहा-

https://www.jansatta.com/rajya/biharsharif-election-result-2025-bjp-sunil-kumar-vs-congress-omair-khan-vs-cpi-shiv-kumar-yadav-vote-counting-win-loss-vidhan-sabha-chunav-parinam/4212265/

12:12 (IST) 20 Nov 2025

Nitish Kumar Oath Ceremony Live: भाजपा उन्हें 5 साल मुख्यमंत्री नहीं रहने देगी- कांग्रेस नेता

नीतीश कुमार के 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "10वीं बार शपथ लेना एक महत्वपूर्ण बात है। लेकिन मुझे डर है कि भाजपा उन्हें पूरे पांच साल मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने देगी।"

12:04 (IST) 20 Nov 2025

Nitish Kumar Oath Ceremony Live: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दी नीतीश को बधाई

बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "हम नीतीश कुमार को बधाई देते हैं। उन्हें अपने वादे पूरे करने चाहिए।"

12:01 (IST) 20 Nov 2025

श्रेयसी सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ

बिहार सरकार में श्रेयसी सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। वह जमुई से चुनाव जीती हैं। उनके साथ लखेंद्र कुमार रौशन, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश को शपथ दिलाई गई।

11:55 (IST) 20 Nov 2025

जमा खान ने ली मंंत्री पद की शपथ

नीतीश कुमार की सरकार में चैनपुर से जीते जमा खान को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। उनके साथ संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद और  रमा निषाद को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई

11:50 (IST) 20 Nov 2025

पूरे बिहार में आनंदोत्सव- एकनाथ शिंदे

बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "पूरे बिहार में आनंदोत्सव है। कार्यकर्ताओं में जोश है... मैं NDA गठबंधन की ओर से नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन करता हूं..."

11:49 (IST) 20 Nov 2025

लेशी सिंह, राम कृपाल यादव भी बने मंत्री

बिहार सरकार में लेशी सिंह, रामकृपाल यादव, मदन सहनी, नितिन नबीन, सुनील कुमार सुमन और सुनील कुमार को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

11:45 (IST) 20 Nov 2025
मंगल पांंडेय सहित पांच को दिलाई गई मंत्री पद की शपथ

इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

विजय कुमार चौधरी

बिजेंद्र कुमार यादव

मंगल पाडेय

दिलीप कुमार जायसवाल

श्रवण कुमार

11:42 (IST) 20 Nov 2025

विजय कुमार सिन्हा ने ली मंत्री पद की शपथ

बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। विजय सिन्हा लखीसराय से विधायक चुने गए हैं।

11:41 (IST) 20 Nov 2025

Nitish Kumar Oath Live: शपथ लेने के बाद पीएम मोदी से मिले नीतीश

पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया।

https://twitter.com/ANI/status/1991388605420548444

11:39 (IST) 20 Nov 2025
सम्राट चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ

बीजेपी के सम्राट चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। सम्राट चौधरी तारापुर से चुनाव जीते हैं।

11:39 (IST) 20 Nov 2025

Nitish Kumar Oath Live: उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश भी बनेंगे मंत्री

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश भी नीतीश कुमार कैबिनेट में मंत्री होंगे। दीपक प्रकाश अभी विधायक नहीं है। उन्हें शपथ ग्रहण करने के 6 महीने के अन्दर विधान सभा या विधान परिषद का सदस्य बनना होगा। दीपक प्रकाश की माँ स्नेहलता सासाराम से विधायक चुनकर आई हैं।

https://twitter.com/PTI_News/status/1991387212890738929

11:39 (IST) 20 Nov 2025

Nitish Kumar Oath Ceremony Live: नीतीश के शपथ पर क्या बोले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, "जब चुनाव हो रहे थे, तब मुझे कहा गया था कि मुझे यहां त्रिपुरा से आना है। मैं यहां चंपारन की 3 विधानसभाओं की कैंपेनिंग में आया था। हम तभी समझ गए थे कि आने वाले दिनों में यहां NDA की सरकार बनने वाली है।"

11:37 (IST) 20 Nov 2025
Nitish Kumar Oath Ceremony Live: नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्री लेंगे शपथ

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, नितिन नबीन , संजय सिंह टाइगर, जमा खान, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद इत्यादि भी मंत्री पद का शपथ लेंगे।

11:37 (IST) 20 Nov 2025

Nitish Kumar Oath LIVE: नीतीश कुमार बने बिहार के मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार ने दसवीं बार बिहार के मुख्यमंंत्री पद की शपथ ले ली है। उन्हें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शपथ दिलाई।

11:36 (IST) 20 Nov 2025

नीतीश कुमार ले रहे सीएम पद की शपथ

नीतीश कुमार बिहार के सीएम पद की शपथ ले रहे हैं। यह दसवीं बार है जब वे बिहार के सीएम पद की शपथ ले रहे हैं।

11:33 (IST) 20 Nov 2025

Nitish Kumar Oath Ceremony Live: नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह शुरू

नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो चुका है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सीएम पद की शपथ दिलाएँगे।

11:32 (IST) 20 Nov 2025

Nitish Kumar Oath Ceremony Live: शुरू हुआ शपथ समारोह

बिहार में नई सरकार के गठन के लिए शपथ समारोह शुरू। नीतीश कुछ ही क्षणों में लेंगे सीएम पद की शपथ।

11:30 (IST) 20 Nov 2025

New Bihar CM Oath Taking Ceremony LIVE: राजद ने दी नीतीश कुमार को बधाई

राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा - हम नीतीश कुमार को बधाई देते हैं, अपनी शुभकामनाएं देते हैं। बिहार में आज शपथ लेने वाली सरकार को बिहार की भलाई के लिए काम करना चाहिए। उसे लोगों से किए गए वादे पूरे करने चाहिए... हम एक ज़िम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएंगे... हम मांग करते हैं कि सरकार चुनाव के दौरान किए गए सभी वादे पूरे करे। पक्का करें कि वे सिर्फ़ बयानबाज़ी बनकर न रह जाएं।

11:29 (IST) 20 Nov 2025

Nitish Kumar Oath Ceremony Live: 11.30 बजे शुरू होगा शपथ ग्रहण

बिहार के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 11.30 बजे दिन में शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में मौजूद रहेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव इत्यादि मौजूद हैं।

11:28 (IST) 20 Nov 2025

New Bihar CM Oath Taking Ceremony LIVE: चिराग पासवान बोले- मेरी पार्टी के दो MLA आज शपथ लेंगे

LJP(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "आज के दिन सबसे पहले मैं अपने पिता रामविलास पासवान को याद करता हूं। आज वे सबसे ज्यादा खुश होंगे। मेरी पार्टी के दो MLA आज शपथ लेंगे। हमने बड़ी जीत हासिल की है। हम विकसित बिहार बनाने की दिशा में और बिहार फर्स्ट और बिहारियों फर्स्ट बनाने की दिशा में काम करेंगे।"

11:27 (IST) 20 Nov 2025
Nitish Kumar Oath Ceremony Live: मीडिया रिपोर्ट में दावा, नीतीश के साथ 25 मंत्री लेंगे शपथ

एनडीए विधायक दल के नेता नीतीश कुमार बुधवार को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि नीतीश के साथ 25 अन्य मंत्री पद की शपथ लेंगे।

11:25 (IST) 20 Nov 2025

New Bihar CM Oath Taking Ceremony LIVE: नीतीश कुमार के बेटे ने क्या कहा

बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा, "हमें बहुत खुशी है। जनता ने NDA परिवार को खुशी दी है। मैं पिताजी को बधाई देता हूं कि वे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं NDA के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।"

11:23 (IST) 20 Nov 2025

कुछ देर में शुरू होगा शपथ समारोह

बिहार में नई सरकार के गठन के लिए कुछ ही देर में शपथ समारोह शुरू होगा। पीएम नरेंद्र मोदी नीतीश कुमार के शपथ समारोह में पहुंच गए हैं।

इससे पहले बुधवार को भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य ने सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को फिर से उपनेता घोषित किया था। नीतीश ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के समक्ष नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया था।