Bihar News In Hindi: बिहार के मोतिहारी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री पुल पर एक हैंड ग्रेनेड मिला है। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे उस हैंड ग्रेनेड से खेल रहे थे, यह तो स्थानीय लोगों की उस पर नजर पड़ी और तुरंत ही जवानों को सूचित किया गया। अभी के लिए बताया जा रहा है कि वो हैंड ग्रेनेड डिफ्यूज था, लेकिन फिर भी जांच शुरू कर दी गई है।

बच्चे हैंड ग्रेनेड से खेल रहे थे!

प्रभात खबर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना रक्सौल के पास सरिसवा नदी में हुई है, वहां पर नहाते हुए बच्चे इस हैंड ग्रेनेड के साथ खेल रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। शुरुआत जांच के बाद कहा जा रहा है कि यह हैंड ग्रेनेड किसी अपराधी का हो सकता है। संभावना है कि कोई संदिग्ध नेपाल से यह हैंड ग्रेनेड लाया होगा, वहीं पुलिस को देख उसने नदी में उसे फेंक दिया होगा।

सोनम और राज ने रिश्ते की बात कबूल की

पुलिस ने क्या कहा है?

वैसे इस इलाके को लेकर कहा जा रहा है कि यहां अक्सर बच्चे नहाने आते हैं, इस मैत्री पुल के नीचे हमेशा ही जमावड़ा लगा रहता है। लेकिन बच्चों का हैंड ग्रेनेड से खेलना एक बड़ा मुद्दा बन चुका है, इसे उनकी सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है। अभी के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसके बाद ही कोई विस्तृत बयान जारी किया जाएगा।

नेपाल से क्या कनेक्शन?

खबर है कि पुलिस ने वो हैंड ग्रेनेड अपने कब्जे में ले लिया है। अभी इस बात की भी पुष्टि होना बाकी है कि वो हैंड ग्रेनेड आया कहा से है। शुरुआती जांच के बाद नेपाल का नाम जरूर लिया जा रहा है, लेकिन आधिकारिक तौर पर ऐसा नहीं कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- सुहागरात पर पति को दे दिया सदमा