Chhatapur Assembly Election Result 2025: सुपौल जिले की छातापुर विधानसभा सीट बिहार के उत्तर-पूर्वी हिस्से में नेपाल सीमा के पास स्थित है। यह सुपौल लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। छातापुर सामान्य श्रेणी की सीट है। इस सीट पर मुख्य मुक़ाबला एनडीए के नीरज कुमार सिंह और महागठबंधन के विपिन कुमार सिंह के बीच है। इस बार छातापुर से 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा के नीरज कुमार सिंह के अलावा राजद ने विपिन कुमार सिंह और जन सुराज पार्टी ने अभय कुमार सिंह को टिकट दिया है।
छातापुर बिहार चुनाव परिणाम 2025 | Chhatapur Assembly Election Result 2025
| पार्टी | कैंडीडेट | वोट |
| बीजेपी | नीरज कुमार सिंह | |
| आरजेडी | विपिन कुमार सिंह | |
| जनसुराज | अभय कुमार सिंह |
छातापुर विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम
2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के नीरज कुमार सिंह ने सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने राजद के विपिन कुमार सिंह को हराया था। इससे पहले 2015 में भी नीरज कुमार सिंह ने जीत दर्ज की थी। पिछले चुनाव में BJP के नीरज कुमार सिंह ने 20,635 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 46.39 % वोट शेयर के साथ 93,755 वोट मिले थे। उन्होंने विपिन कुमार सिंह को हराया था, जिन्हें 73,120 वोट (36.18 %) मिले थे।
पढ़ें- दृष्टिकोण: बड़े भाई तेज प्रताप यादव को बेचारा बनाकर तेजस्वी यादव का भला नहीं होगा
छातापुर विधानसभा चुनाव 2015 परिणाम
2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के नीरज कुमार सिंह को 43.71 % वोट शेयर के साथ 75,697 वोट मिले थे। RJD उम्मीदवार जौहर आलम को 66,405 वोट (38.35 %) मिले थे। नीरज सिंह ने जौहर आलम को 9,292 वोटों के अंतर से हराया था।
छातापुर सीट का राजनीतिक समीकरण
सुपौल जिले में कुल 5 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें सुपौल, पिपरा, त्रिवेणीगंज, छातापुर, निर्मली विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इनमें से छातापुर विधानसभा सीट 2005 तक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। 2008 में हुए परिसीमन के बाद इसे सामान्य सीट में बदल दिया गया। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार सिंह इस सीट पर एक बार जेडीयू के टिकट पर और इसके बाद 2 बार BJP के उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल कर चुके हैं। उन्हें साल 2010, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में छातापुर सीट पर जीत मिल चुकी है।
पढ़ें- बिहार में महागठबंधन ने जारी किया ‘तेजस्वी प्रण’; जानें क्या वादे किए गए
