Chandrayaan 2 Landing News: ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। जिसके बाद पीएम मोदी ने शनिवार (7 सितंबर) को ISRO सेंटर से देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं आपके चेहरों पर मायूसी को समझ सकता हूं। पीएम मोदी जब अपना संबोधन खत्म करके जाने लगे तो इसरो चीफ के सिवन को उन्होंने गले लगा लिया। इस बीच सिवन रो पड़े, खुद पीएम भी भावुक हो गए। मोदी ने इसरो चीफ को गले लगाकर हिम्मत दी और उनकी पीठ थपथपाई। इसके बाद पीएम गाड़ी में बैठकर वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
मोदी के गले लग भावुक हुए इसरो चीफ: दरअसल, चंद्रयान-2 ने शुक्रवार देर रात चांद से 2.1 किलोमीटर की दूरी पर आकर जमीनी स्टेशन से अपना संपर्क खो दिया। चांद की सतह की ओर बढ़ रहे विक्रम लैंडर का चांद की सतह पर पहुंचने से पहले ही इसरो सेंटर से संपर्क टूट गया। जिसके बाद पीएम मोदी ने आज इसरो कंट्रोल रूम में वैज्ञानिकों के साथ-साथ देश को भी संबोधित किया। अपने संबोधन के बाद पीएम जब बाहर निकले तो उन्होंने इसरो चीफ के. सिवन को गले लगा लिया, लेकिन इस दौरान सिवन फफककर रो पड़े। इसके बाद पीएम मोदी ने इसरो चीफ को ढांढस बंधाया और उनकी पीठ थपथपाई। इस घटना का वीडियो न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने जारी किया है।
National Hindi Khabar, 7 September 2019 LIVE News Updates: पढ़ें आज की बड़ी खबरें
#WATCH PM Narendra Modi hugged and consoled ISRO Chief K Sivan after he(Sivan) broke down. #Chandrayaan2 pic.twitter.com/bytNChtqNK
— ANI (@ANI) September 7, 2019
Mumbai Rains, Weather Forecast Today Live Updates: मुंबई के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें
क्या बोले पीएम मोदी: अपने संबोधन में पीएम ने वैज्ञानिकों से कहा, ‘‘हर मुश्किल, हर संघर्ष, हर कठिनाई, हमें कुछ नया सिखाकर जाती है, कुछ नए आविष्कार, नई टेक्नोलॉजी के लिए प्रेरित करती है और इसी से हमारी आगे की सफलता तय होती हैं। ज्ञान का अगर सबसे बड़ा शिक्षक कोई है तो वो विज्ञान है।’’ इसरो के मिशन कंट्रोल सेंटर से पीएम ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘विज्ञान में विफलता नहीं होती, केवल प्रयोग और प्रयास होते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें सबक लेना है, सीखना है। हम निश्चित रूप से सफल होंगे। कामयाबी हमारे साथ होगी।’’ मोदी ने कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से सफल होंगे।’’