Chandrayaan-2 Vikram Lander: Chandrayaan-2 Vikram Lander: इसरो (ISRO) प्रमुख के सिवन चंद्रयान-2 मिशन को लेकर रविवार को एक बड़ी अहम जानकरी दी। उन्होंने कहा कि हमें चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर (VikramLander) की लोकेशन का पता चल गया है। सिवन ने बताया कि ऑर्बिटर ने लैंडर का पता लगते हुए थर्मल इमेज भी क्लिक की हैं। हालांकि ऑर्बिटर का उससे अभी कोई संपर्क नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि हम लोग संपर्क स्थापित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, बहुत जल्द उससे संपर्क स्थापित हो जाएगा। बता दें कि शुक्रवार-शनिवार की रात को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के समय इसरो का लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया था।


National Hindi News 08 September 2019 LIVE Updates: दिनभर की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mumbai Rains, Weather Forecast Today Live Updates: मुंबई में फिर भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने कहा- मुंबईकर सावधान रहें
गौरतलब है कि शनिवार की को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के वक्त इसरो का लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया था। जिसके बाद वैज्ञानिकों समेत पूरे देश में मायूसी छा गई थी। जिसके बाद के सिवन ने बयान जारी कर बताया कि चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर पहले ही विक्रम लैंडर से हमारा (इसरो) संपर्क टूट गया है। लेकिन वैज्ञानिक आंकड़ों का अध्ययन करने में जुटे हुए हैं। इस दौरान पीएम मोदी भी इसरो के बंगलूरू स्थित सेंटर पहुंचे थे। लेकिन रविवार को इसरो चीफ ने कहा कि विक्रम लैंडर का पता चल गया है। ऐसे में देश की लोगों की उम्मीदें फिर से जिंदा हो गई है।

पीएम ने दिया हौसला: जब इसरो का लैंडर से संपर्क टूटा तो वैज्ञानिकों को हिम्मत देते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि आपने जो किया, वह कोई कम बड़ी उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा था कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इस दौरान पीएम ने जब इसरो चीफ को गले से लगाया तो सिवान भावुक हो गए और उनकी आंखों से छलक पड़े और खुद मोदी भी भावुक हो गए थे।