चंडीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बीते बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 24 में एक ढाबे पर 7 लोगों का ग्रुप खाने के लिए गया हुआ था। ढाबे पर 37 वर्षीय वेटर जसप्रीत सिंह और उसका 28 वर्षीय सहयोगी आकाश मौजूद था। रात के 11 बज रहे थे और ढाबे पर वेटर से चिकेन की मांग की गई। हालांकि ढाबे के बंद होने का समय था तो वेटर ने मना कर दिया। इसके बाद काफी बहस हुई लेकिन बाद में सभी 7 लोग वापस चले जाते हैं।

ढाबे पर वेटर की हत्या

हालांकि लगभग 45 मिनट बाद सभी 7 लोग फिर से वापस आते हैं। उनके हाथ में क्रिकेट विकेट और एक धारदार हथियार था। इसके बाद सभी ने जसप्रीत सिंह और आकाश पर हमला कर दिया। दोनों वेटर ढाबे पर ही पर रुके हुए थे। जसप्रीत के सिर पर हमले के दौरान गंभीर चोट लग गई और फिर आकाश ने शोर मचा दिया। इसके बाद जब उसने जसप्रीत के सिर पर गंभीर चोट लगी तो आकाश ने शोर मचा दिया।

इसके बाद ढाबा मालिक का बेटा पंकज कुमार वहां पहुंचता है। शिकायतकर्ता पंकज कुमार पीड़ितों को सेक्टर 16 स्थित सरकारी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल ले गया, जहां से जसप्रीत को पीजीआई रेफर कर दिया गया। बाद में उसने पीजीआई में दम तोड़ दिया। वहीं सिर पर कई चोटें लगने के कारण आकाश का जीएमएसएच-16 में इलाज चल रहा है।

दिवाली की रात दिल्ली में डबल मर्डर, चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, सामने आया दिल दहलाने वाला सीसीटीवी फुटेज

शिकायत के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक नाबालिग सहित छह लोगों को तुरंत गिरफ्तार भी कर लिया। एक अन्य संदिग्ध अभी भी फरार है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सागर, जोगिंदर, गुरमीत, वीरू और राजी के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि जसप्रीत ने ढाबे पर दो साल तक काम किया था और पास में ही रहता था।

4 साल के बेटे की पीटकर हत्या

महाराष्ट्र के मुंबई में कुर्ला में एक चार साल के बच्चे की मौत उसकी मां के प्रेमी द्वारा पेट में लात मारने से हो गई। आरोपी प्रेमी बच्चे के पैंट में पेशाब करने से नाराज हो गया था। घटना के समय बच्चे की मां पूजा कुमारी चंद्रवंशी काम पर गई हुई थी। पुलिस ने आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।