तेलंगाना से दिल को दुखाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां सिकंदराबाद की BRS MLA लस्या नंदिता की कार एक्सीडेंट में मौत हो गईं। उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। कार की रफ्तार तेज थी। हादसे की तस्वीरों को देखकर दिल दहल जा रहा है। हादसा इतना खतरनाक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
घटना शुक्रवार सुबह आउटर रिंग रोड पर हुई। 10 दिनों पहले ही वे एक अन्य रोड एक्सीडेंट में बच गईं थीं। उस वक्त उन्हें मामूली चोटें आईं थीं। दरअसल, तेलंगाना में विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधायक जी लस्या नंदिता की शुक्रवार को यहां पाटनचेरू में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
सुबह साढ़े पांच बजे आउटर रिंग रोड पर हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि नंदिता जिस कार में यात्रा कर रही थीं वह शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर सड़क किनारे लगे धातु के अवरोधक से टकरा गईं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। उसने बताया कि इस हादसे में कार चालक घायल हो गया है। सिकंदराबाद छावनी (एससी) से विधायक नंदिता (36) को एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सिकंदराबाद छावनी विधायक लस्या नंदिता सिर्फ 33 साल की थीं। शुक्रवार सुबह उनकी कार पाटनचेरू के पास आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर एक साइड बैरिकेड से टकरा गई। इस हादसे में उनके ड्राइवर को भी गंभीर चोटें लगी हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, नंदिता का 13 फरवरी को भी नार्केटपल्ली में एक अन्य सड़क दुर्घटना हुई थी। उस समय उन्हें मामूली चोटें आईं थीं। वह 10 दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की सार्वजनिक बैठक में भाग लेने के लिए नलगोंडा जा रही थीं। इस खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक है। नंदिता पांच बार के विधायक जी सयाना की बेटी हैं। जी सयाना की मौत के बाग बीआरएस के टिकट पर सिकंदराबाद छावनी निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनी गईं थीं।