मिशन 2019 को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। ऐसे में हाल ही में जहां कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाया था और साथ ही पूर्वी यूपी की कमान भी सौंपी थी। ऐसे में नेताओं के अलग अलग बयान आने शुरू हो गए। इस लिस्ट में नया नाम शामिल हुआ है भाजपा नेता सरोज पांडेय का, जिन्होंने कहा कि अगर प्रियंका हुक्म का इक्का हैं तो अभी तक कांग्रेस क्या जोकर संग खेल रहे थे।
क्या बोलीं सरोज पांडेय: सरोज पांडेय ने राहुल गांधी पर वार करते हुए कहा कि लोग कह रहे हैं कि प्रियंका गांधी तुरुप का इक्का हैं तो अब तक वो जोकर से खेल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस उनको तुरुप का इक्का मानती है तो जोकर पर समय जाया करने से अच्छा था कि वो प्रियंका को पहले ही ले आते।
BJP MP Saroj Pandey: Congress couldn't find a woman worker in their so many years who could be a General Secretary? What they found is a homely woman from Gandhi family. They call her an ace, so this means they were playing with a joker till now. pic.twitter.com/Jf53VZgDY4
— ANI (@ANI) January 28, 2019
महिला की सुंदरता के बयान पर कांग्रेस पे वार: राहुल- प्रियंका के बाद सरोज ने बाकी नेताओं पर भी वार किया और मध्य प्रदेश के कांग्रेस सांसद के उस बयना पर हमला किया जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के पास प्रियंका गांधी जैसे सुंदर चेहरे हैं। इस पर सरोज ने कहा कि वो केवल महिलाओं की सुंदरता के बारे में ही सोच सकते हैं। वहीं कांग्रेस को प्रियंका के बच्चों को भी राजनीति में लाना चाहिए और उनके पति को कोषाध्यक्ष नियुक्त कर देना चाहिए।
सुशील मोदी ने भी किया था वार: 23 जनवरी को जब कांग्रेस ने प्रियंका को महासचिव घोषित किया था तब बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने भी वार करते हुए कहा था कि कांग्रेस उस महिला को सक्रिया राजनीति में लेकर आई है जिसका पति एक दागी व्यापारी है। प्रियंका की शक्ल जरूर इंदिरा से मिल सकती है लेकिन वो इंदिरा नहीं बन सकती हैं।