Himachal Pradesh Election: हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में आम आदमी पार्टी की एक जनसभा में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा, अब तो सांस ही बची है जिसपर अभी तक इस सरकार ने टैक्स नहीं लगाया है। हिमाचल प्रदेश में ऑक्सीजन ज्यादा तो ऐसा हो सकता है कि बीजेपी यहां पर सांस लेने पर भी जीएसटी लगा सकती है। पंजाब सीएम ने कहा, दिल्ली का विधानसभा चुनाव होना था 2020 में प्रचार जोर-शोर से चल रहे थे। चल रहा था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से कहा काम अच्छे न लगे हों तो वोट मत देना।

ऐसा कहने की हिम्मत सिर्फ आम आदमी पार्टी में ही है। क्या बीजेपी हिमाचल चुनाव में जनता से ये कहकर वोट मांग सकती है कि हमारे 5 सालों के काम पर वोट देना। बीजेपी को तो सिर्फ जुमले बनाने आते हैं अब तक उन्होंने जुमलों से हवा-हवाई बातें की हैं ताकि लोग भावुक होकर उन्हें वोट दे दें। भगवंत मान ने पूछा क्या आप लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपये आ गए? बीजेपी के इस जुमले की सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं बनी। साल 2016 में मोदी जी ने अचानक नोटबंदी कर दी थी।

नोटबंदी को लेकर भगवंत मान ने BJP पर बोला हमला

इस नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर हमारी माताओं और बहनों पर पड़ा था। वो हर काम से थोड़े-थोड़े पैसे बचाकर रखती थीं। क्योंकि उन्हें लगता था कि बुरे वक्त में ये काम आते हैं। अगर बचत नहीं की गई तो भी ये पैसे खर्च ही हो जाएंगे। आधी रात को जब मोदी जी ने नोटबंदी का ऐलान कर दिया तब सबसे ज्यादा बुरी स्थिति में हमारी माताएं और बहनें फंसी थी। अगर पति को बता दें तो ये पैसे कहां से आए ये जवाब देना होगा और अगर नहीं बताएं तो ये नोट सिर्फ कागज का टुकड़ा बनकर रह जाता। बैंक वो जा नहीं सकती थीं।

सांस लेने पर भी कहीं ये सरकार TAX न लगा देः भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा महिलाएं ही मंहगाई की मार को झेलती हैं क्योंकि उन्हें पता है रसोई का बजट। सिलिंडर कितने का बिक रहा है। पंजाब में तो सांस पर ही जीएसटी नहीं लगा है बस यही बचा है वहां। हिमाचल में तो ऑक्सीजन ज्यादा है हो सकता है सरकार उस पर भी टैक्स लगा दे। पंजाब के सीएम ने कहा मुझे तो डर लगता है कि कहीं सांस लेने का कोटा न बना दें। गरीब बच्चों को जिंदगी बदलनी है तो काम करना होगा। वहीं जब इनसे जनता कुछ उम्मीद करती है तो कहते हैं कि खजाना खाली पड़ा है।