बिहार के मुजफ्फरपुर जिला स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में एक महिला बंदी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पड़ोसी जिला सीतामढ़ी के जेल की बंदी महिला के बीमार पड़ने पर उसे इलाज के लिए गत 11 नवंबर को श्री कृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया था और उसे 22 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी जेल वापस ले जाने पर महिला ने इलाज के दौरान गत 14 नवंबर की रात अस्पताल के शौचालय में दो लोगों, शैलेश कुमार और छोट लाल द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया। मनोज ने कहा कि अहियापुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
[bc_video video_id=”5973557424001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
इस बीच, राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि मुजफ्फरपुर में एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान सीतामढ़ी जेल की एक महिला कैदी के साथ बिहार के दो पुलिसर्किमयों द्वारा दुष्कर्म किया गया।
उन्होंने इसे बिहार में अपराध की पराकाष्ठा बताते हुए आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और मुख्यमंत्री चुप हैं। लालू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि अपराध पर उनकी चुप्पी भी एक अपराध है।
बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्वीट किया, “मुजफ्फरपुर के अस्पताल में ईलाजरत महिला कैदी के साथ नीतीश जी के अधीन दो पुलिसर्किमयों ने बलात्कार किया। अब बिहार में पुलिसकर्मी कैद में ही बलात्कार कर रहे है। यही है नीतीश जी का राक्षसी सुशासन”।

