बिहार से एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग एक शख्स की पिटाई करते दिख रहे हैं। शख्स पर आरोप है कि वह बिहार में शराब बंदी के बावजूद शराब लेकर जा रहा था। न्यूज एजेंसी ANI से मिली जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो बिहार के छपरा का है। वीडियो में 10-12 लोग शख्स को घेरकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। उस शख्स के शरीर पर शर्ट नहीं है। दिख रहा है कि लोगों ने उस शख्स को पेड़ से बांधा हुआ है। पहले एक शख्स उसे कई सारे थप्पड़ मारता है। इसके बाद दूसरा शख्स उसे डंडे से मारना शुरू कर देता है। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स पिटाई होने पर बुरी तरह रो रहा होता है। लेकिन लोग उसे लगातार मार रहे होते हैं। पीट रहे लोग आपस में बात करते हुए कहते हैं, ‘कम से कम 10 साल की सजा तो हो ही जाएगी।’ वहीं लोग उससे यह भी पूछ रहे हैं कि उसके पास कितनी बोतले हैं।
बिहार में अप्रैल 2016 से शराब पर बैन लगाया गया है। दरअसल, नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि अगर वह चुनाव जीते तो बिहार को शराबमुक्त राज्य बनाएंगे। इसलिए उन्होंने अप्रैल में शराब पर बैन लगा दिया था। इसका कई लोगों ने विरोध भी किया था। वहीं बिहार के बॉर्डर से सटे इलाके में शराब की दुकानें भी बढ़ गई थी और वहां शराब की कीमतें भी आसमान पर पहुंच गई थीं। अभी हाल में कुछ लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। आरोप था कि उन लोगों ने जहरीली शराब पी थी।
Read Also: Video: राजस्थान में कर्ज वापस ना देने पर 8 लोगों ने किया यह हाल
#WATCH: Locals in Bihar's Chhapra thrash a man for allegedly carrying liquor bottles. (Sept 5: Amateur video) pic.twitter.com/5XJc3815qV
— ANI (@ANI) September 6, 2016

