बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। नोटबंदी पर बात करते हुए शुक्रवार (2 दिसंबर) को राबड़ी देवी ने कहा, ‘पहले मोदी जी ने पूरे देश में घूम के काला धन जमा किया और अपना एरेंजमेंट करने के बाद जनता को फंसा दिया।’ राबड़ी देवी ने यह बात पटना में बोली। वह बिहार विधानसभा के बाहर महागठबंधन के नेताओं के साथ मिलकर प्रदर्शन कर रही हैं।
इससे पहले मंगलवार (29 नवंबर) को राबड़ी ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कालाधन छिपा रखा है। बिहार के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव की पत्नी राबड़ी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “पीएम कालाधन छुपा के रखे हैं। लालूजी के पास नहीं है कालाधन, 25 साल से केस चल रहा है कोई एक चवन्नी निकाल के दिखा दे।” राबड़ी देवी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ गठबंधन की अटकलों पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी चाहे तो नीतीशजी को गोद में उठाकर ले जा सकती है। हालांकि बाद में राबडी़ देवी ने सफाई देते हुए कहा कि वो केवल मजाक कर रही थीं।
इतना ही नहीं उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक अभद्र टिप्पणी भी की थी। उन्होंने कहा था, “नीतीश कुमार को सुशील कुमार मोदी ले जाएं और अपनी बहन की शादी कराएं” दरअसल इससे पहले सुशील कुमार मोदी ने अपने बयान में कहा था कि नीतीश कुमार को कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन पर दोबारा विचार करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा था कि अगर नीतीश उनके साथ काम करते रहेंगे तो उनका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा। साथ ही सुशील कुमार मोदी ने यह भी कहा था कि नीतीश 17 साल तक बीजेपी के साथ गठबंधन में थे और उस दौरान उनकी राजनीतिक छवि बेहतर बनी थी।
Pehle Modi ji ne poore desh me ghoom ke kala dhan jama kiya aur apna arrangement karne ke baad janta ko fasa diya: Rabri Devi, Ex Bihar CM pic.twitter.com/ZXnntK5Fic
— ANI (@ANI) December 2, 2016
Patna: Grand alliance leaders protest outside Bihar Vidhan Sabha over #DeMonetisation pic.twitter.com/9ySZ42Mtj8
— ANI (@ANI) December 2, 2016

