बिहार में रमजान के महीने में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहं दबंगों ने इफ्तार के वक्त एक घर में घुसकर दो सगे भाईयों के संग बुरी तरह मारपीट की। बाद में बुरी तरह जख्मी हालत में दोनों भाईयों को तुरंत स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार (26 मई, 2018) शाम एक युवक (18) की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक घटना गया शहर के स्थानीय इलाके की है। बीते सोमवार (21 मई, 2018) को व्हाइट हाउस कंपाउंड में इफ्तार से करीब दस मिनट पहले 10-15 लोगों का झुंड वसी अहमद खान के घर में घुसा और उनके दोनों बेटों नबील खान (18) और अरबाब खान (20) से बुरी तरह मारपीट की। दोनों पर भाईयों पर लाठी-डंडे, हॉकी स्टिक के अलावा लोहे की रॉड से हमला किया गया। मां-बाप के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक हमले में पीड़ितों के मां-बाप को चोटें आई हैं।

क्या है पूरा मामला-
दरअसल 18 मई को रात के समय होने वाली नमाज के वक्त मस्जिद में एसी के नजदीक बैठने को लेकर विवाद की शुरुआत हुई। बताया जाता है कि नबील और अरबाब एसी के पास बैठे थे। कुछ देर बाद शाहरुख, शन्नू और कुछ लड़के दोनों भाईयों के पास पहुंचे और एसी के पास से हटने के लिए कहा। इसपर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी विवाद में बदल गई। हालांकि धार्मिक स्थल पर मौजूद अन्य लोगों की मदद से मामला शांत कराया गया। बताया जाता है कि विवाद सुलझने के बाद दूसरा पक्ष इससे संतुष्ट नहीं हुआ और दोनों भाईयों से बदला लेने की योजना बनाई गई। पूरे घटनाक्रम में कथित तौर पर आरोपियों के पिता ने भी उनका साथ दिया। योजना बनाई गई कि इफ्तार के समय हमला किया जाए। चूंकि इस दोनों भाईयों के घर में होने तब पूरी संभावनाएं थीं।

गौरतलब है कि नबील की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया। टायर और लकड़ियां जलाकर सड़क बंद करने की कोशिश की गई। बाद में एसएचओ और पुलिस के पहुंचने के बाद भी लोगों को शांत करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सदर एसडीओ और सिटी डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे।