बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान (Jama Khan) ने शुक्रवार को दावा किया है कि वह हिंदू थे। एक कार्यक्रम में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि उनके पूर्वज हिंदू (Ancestors Was Hindu) हुआ करते थए और धर्म परिवर्तन (Religion Change) करके उन्होंने इस्लाम कबूल किया था। उन्होंने यह बात हाजीपुर में हो रहे कार्यक्रम के दौरान कही। धर्म परिवर्तन पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर अपनी मर्जी से आप धर्म परिवर्तन करते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। उन्होंने बताया कि हमारे खानदान के आधे लोग आज भी हिंदू हैं और प्यार मोहब्बत बना हुआ है।
बताते चलें कि जमा खान बिहार के चैनपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। बीएसपी छोड़ जेडीयू में शामिल हुए जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। धर्मांतरण पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि हम लोग बैसवाड़ा से आए थे और राजपूत थे। हमारे पूर्वज भगवान सिंह और जयराम सिंह के यहां लड़ाई छिड़ी हुई थी।
उन्होंने बताया कि भगवान सिंह ने इस्लाम कबूल कर लिया और वहीं से उनका खानदाम मुस्लिम हो गया। वहीं हमारा अन्य खानदान जयराम सिंह के वंशज आज भी हिंदू है। जमा खान ने बताया कि हमारा धर्म बदल जाने से हमारे बीच प्यार कम नहीं हुआ है। हम लोगों के घर आज भी आना जाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि धर्म परिवर्तन जबरदस्ती नहीं किया जाना चाहिए।
जमा खान के इस बयान पर विवाद भी गरमा गया है। आरजेडी ने इस पर हमलावर रुख अख्तियार किया है। आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी की गोद में बैठकर आप धर्म परिवर्तन करके आप मुद्दों से ध्यान नहीं भटका सकते हैं। उन्होंने कहा कि आपको जो विभाग दिया गया है। उसके कल्याण की बात करिए। जो काम दिया गया है वह तो आफ कर नहीं पा रहे हैं। दूसरों को ज्ञान दे रहे हैं।
जमा खान ने यह भी कहा कि मुसलमानों ने जेडीयू को वोट नहीं दिया है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनका पूरा ख्याल रखते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले दिनों बिहार में लव जिहाद कानून की चर्चा छिड़ी थी। उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी ऐसा कानून लाने की वकालत की गई थी फिलहाल नीतीश कुमार ने इस विषय पर कुछ नहीं बोला है।

