बिहार में भागलपुर स्थित नवगछिया इलाके में 100 से अधिक लोगों से भरी एक नाव गंगा नदी में पलट गई। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। बताया गया कि कई लोग तैरकर बाहर आ गए। इस नाव पर कई बाइक और साइकल भी रखी थीं। दुर्घटना के बाद राहत बचाव का काम जारी है और पांच शवों को बाहर निकाला गया है। जानकारी के मुताबिक 70 लोग लापता हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। अब भी बहुत सारे लोग लापता हैं। बड़ी नाव पर 100 से ज्यादा लोग सवार थे। यह घटना गोपालपुर के तिनटंगा इलाके की है। तैरकर बाहर निकले लोगों में से भी लगभग दर्जनभर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाव पर सवार ज्यादातर लोग किसान औ मजदूर थे।

बताया जा रहा है कि तिनटंगा करारी गांव से लोग गंगा पार अपने खेतों में मकाई बोने जा रहे थे। तैरकर बाहर निकले लोगों ने बताया कि जब नाव बीच मे पहुंची तो भंवर में फंस गई। कई लोग घाट पर नाव के वापस आने का इंतजार कर रहे थे। उन लोगों ने तुरंत बचाने का काम शुरू कर दिया। कुछ लोगों को तुरंत निकालकर अस्पताल भेज दिया गया।

मामले में जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने इनमें से मृतक महिला का नाम सुनैया देवी (40) देवी है। उन्होंने बताया कि उक्त देशी नौका पर क्षमता से अधिक 50 से 60 लोग सवार थे। प्रणव ने बताया कि एसडीआरएफ की मदद से इस नौका हादसे में लापता लोगों की तलाश जारी है। नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना के तिनटंगा गांव के ये लोग उक्त नौका पर सवार होकर काश्तकारी के लिए जा रहे थे तभी नौका असंतुलित होकर नदी में पलट गयी।